आगरालीक्स….. आगरा में दिन में गर्मी लग रही है लेकिन अभी मौसम बदलेगा, बारिश होगी। जानें क्या है मौसम विभाग का अनुमान।
आगरा में मौसम लगातार बदल रहा है। गुरुवार को धूप निकल आई है और दोपहर में धूप तेज होने से गर्मी लगेगी। रात में ठंडी हवा चलने से सर्दी लगने लगती है। मौसम का यह सिलसिला 20 फरवरी तक चलेगा। इसके बाद मौसम बदलने लगेगा।

21 और 22 फरवरी को बारिश
मौसम विभाग का अनुमान है कि 21 फरवरी से मौसम बदल जाएगा, बादल छाने के साथ बारिश होगी। 22 फरवरी को भी बारिश होगी, इसके बाद गर्मी पड़ने लगेगी और तापमान 30 डिग्री के करीब पहुंच सकता है।
आईएमडी का अनुमान
17-Feb 11.0 28.0 Mainly Clear sky
18-Feb 11.0 28.0 Mainly Clear sky
19-Feb 11.0 27.0 Mainly Clear sky
20-Feb 12.0 28.0 Mainly Clear sky
21-Feb 12.0 28.0 Partly cloudy sky with possibility of rain or Thunderstorm
22-Feb 12.0 29.0 Partly cloudy sky with possibility of rain or Thunderstorm