आगरालीक्स ….आगरा में धूप और उमस से लोग बेहाल हैं, ऐसे में मौसम विभाग का अनुमान है कि 30 जून से मौसम का मिजाज बदल जाएगा, 48 घंटे बादल छाए रहने के साथ बारिश हो सकती है। इससे तापमान में गिरावट आएगी।
आगरा में धूप और लू से लोग परेशान थे अब उमस ने बेहाल कर दिया है। कूलर और एसी भी काम नहीं कर रहे हैं, लोग चिपचिपी गर्मी से परेशान हैं, सुबह से लेकर रात तक गर्म हवाएं चल रही हैं। इससे तापमान 40 डिग्री तक पहुंच चुका है। न्यूनतम तापमान में भी बढोत्तरी हो रही है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 30 जून से मौसम का मिजाज बदल जाएगा, 30 जून और एक जुलाई को बादल छाए रहने के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। इससे तापमान में कमी आएगी।
जुलाई में मानसून की बारिश
भारत में मानसून दस्तक दे चुका है। आगरा में जुलाई के प्रथम सप्ताह में मानसून की बारिश हो सकती है।
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 25/06/19) 40.3
Departure from Normal(oC) 1
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 25/06/19) 26.7
Depar ture from Normal(oC) 0
26-Jun 29.0 40.0 Mainly Clear sky
27-Jun 30.0 42.0 Mainly Clear sky
28-Jun 30.0 41.0 Mainly Clear sky
29-Jun 29.0 40.0 Mainly Clear sky
30-Jun 29.0 40.0 Partly cloudy sky with possibility of rain or Thunderstorm
01-Jul 29.0 39.0 Partly cloudy sky with possibility of rain or Thunderstorm