आगरालीक्स….एक तरफ झमाझम बारिश तो दूसरी तरफ एक बूंद भी नहीं पड़ी. मौसम का अजब खेल…क्या आपके एरिया में आज दोपहर को हुई बारिश….
आगरा में आज मौसम का अजब नजारा देखने को मिला. पिछले कई दिनों से बारिश की बाट जो रहे आगरावासियों के लिए आज कुछ इंतजार खत्म हुआ. सुबह से ही घने काले बादल आसमान में छाये रहे लेकिन दोपहर तक बारिश नहीं हुई. दोपहर बाद अचानक झमाझम बारिश हुई जो कि करीब पौन घंटे तक हुई. लेकिन ये झमाझम बारिश आधे शहर में हुई जबकि आधा शहर पूरा का पूरा सूखा रहा और यहां कुछ बूंद ही बरसात यानी कहें कि बिल्कुल ही नहीं हुई. खंदारी से आईएसबीटी, सिकंदरा, आवास विकास, बोदला आदि इलाकों में जमकर बरसात हुई लेकिन खंदारी से इस तरफ यानी दयालबाग पूरा का पूरा सूखा ही रहा.

मौसम विभाग के अनुसार आगरा में बारिश के आसार बने हुए हैं. एक दो दिन में तेज बारिश होने की संभावना है. हालांकि मौसम विभाग के ये पूर्वानुमान अधिकतर बारिश को लेकर फेल ही साबित हुए हैं.