Thursday , 4 June 2026
Home आगरा Rain increased cold in Agra, Maximum temperature reached below 5 degrees…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Rain increased cold in Agra, Maximum temperature reached below 5 degrees…#agranews

190

आगरालीक्स…(2 December 2021 Agra News) आगरा में बारिश ने बढ़ाई सर्दी. गुरुवार को दिन में भी कंपकंपाते हुए दिखे लोग. 5 डिग्री नीचे पहुंचा तापमान. इस दिन से कोहरे की शुरुआत….

बारिश ने बढ़ाई सर्दी
आगरा में मौसम विभाग का पूर्वानुमान सही साबित हुआ है. गुरुवार सुबह से ही आगरा में बादल छाए रहे. सुबह नौ बजे के बाद से ही हल्की बूंदाबांदी भी होने लगी. शाम तक शहर में ऐसा ही मौसम बना रहा. शाम को कई जगह तो तेज बारिश भी हुई. बारिश के कारण सर्दी बढ़ गई है. गुरुवार को दोपहर में भी लोग बारिश से बचते नजर आए और गर्म कपड़े पहने हुए दिखाई दिए. इधर ताजमहल सहित आगरा फोर्ट, सिकंदरा पर टूरिस्ट्स सर्दी के कारण कंपकंपाते हुए दिखाई दिए. बारिश के कारण आगरा का तापमान तेजी से नीचे गिरा है. गुरुवार को अधिकतम तापमान पांच डिग्री तक नीचे आ पहुंचा. मौसम विभाग के अनुसार आगरा का अधिकतम तापमान सोमवार को 21.4 डिग्री सेल्सियस रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान अभी भी सामान्य से अधिक बना हुआ है. यह छह डिग्री अधिक 15.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

कोहरा पड़ सकता है
इधर मौसम विभाग ने अब आगरा में कोहरा पड़ने की भी संभावना जताई है. मौसम विभाग का कहना है कि शुक्रवार यानी कल से ही सुबह और रात के समय कोहरे का प्रभाव देखा जा सकता है. बारिश के कारण वायु प्रदूषण का प्रभाव कम होगा लेकिन अब कोहरे की शुरुआत हो सकती है. आने वाले दिनों में आगरा का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री तक पहुंच सकता है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Fire break out in Hospital ICU in Muzaffarpur Bihar

मुजफ्फरपुरलीक्स वीडियो न्यूज दिल्ली के होटल के बाद बिहार के मुजफ्फरपुर के...

बिगलीक्स

Agra Live News: Agra Police raid in hotel, 7 gambler arrested, Video

आगरालीक्स वीडियो न्यूज आगरा के होटल में कमरा नंबर 302 में पुलिस...

आगरा

Obituaries of Agra on 4th June 2025

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

बिगलीक्स

Agra Live News: Rain forecast today in Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में तीन दिन बादल छाने के साथ बारिश...

error: Content is protected !!