आगरालीक्स.. आगरा में मौसम का मिजाज बदल गया है, सुबह से धूल भरी आंधी के साथ बूंदाबांदी होने लगी है। इससे तापमान में गिरावट आई है, मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अभी कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज बदलता रहेगा।
पिछले सात 12 मार्च को हुई थी तेज बारिश
आगरा में रात को तेज बारिश के साथ बिजली गुल हो गई, इससे मौसम का मिजाज बदल गया। मौसम वैज्ञानिकों का मानना है मार्च में तेज धूप के बाद बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। कई इलाकों में बिजली गुल होने से लोग परेशान रहे।
इस साल मौसम का मिजाज अचानक से बदल रहा है, सर्दियों में गर्मी का अहसास कराने के बाद जनवरी में कोहरा छाने लगा। फरवरी में भी सर्दी रही, लेकिन फरवरी के अंत तक पारा चढने लगा और तापमान 32 डिग्री तक पहुंच गया। मार्च में गर्मी का अहसास होने के साथ ही पारा 35 डिग्री तक पहुंच गया। मगर, शुक्रवार रात को अचानक से मौसम बदल गया। आगरा के आस पास के जिलों में बारिश होने लगी, आगरा में रात करीब नौ बजे से बूंदाबांदी शुरू हो गई। कई इलाकों में बिजली कडकने के साथ तेज बारिश हुई और तेज हवाएं चलने लगी। इससे जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया।
आज मौसम रहेगा गर्म
शनिवार को मौसम का मिजाज तल्ख रहेगा, तापमान बढने के साथ धूप भी निकलेगी। मौसम विभाग का अनुमान है कि शनिवार को गर्मी रहेगी।
Leave a comment