Monday , 20 April 2026
Home बिगलीक्स Raipur News : Rs 1.50 crore cash found from Inova, Driver from Agra & Mathura arrested#Raipur
बिगलीक्स

Raipur News : Rs 1.50 crore cash found from Inova, Driver from Agra & Mathura arrested#Raipur

366

रायपुरलीक्स…Raipur News : आगरा के युवक की कार से मिले 1.50 करोड़ का कैश, कार में ऐसी जगह रखे हुए थे 500, 200, 100 के नोटों के बंडल, पुलिस कर्मी भी हैरान। जानें पूरा मामला। ( Rs 1.50 crore cash found from Inova, Driver from Agra & Mathura arrested#Raipur)


रायपुर के अमानाका थाना क्षेत्र में पुलिस चेकिंग कर रही थी, उसी दौरान एक इनोवा कार आई। कार को आगरा के सेवला सराय का रहने वाले विनोद कुशवाह चला रहा था उसके साथ मथुरा के नौहझील का रहने वाला श्रीकांत बैठा हुआ था। कार बिहार के नंबर की थी, कार पूरी खाली थी, इस पर पुलिस कर्मियों को शक हुआ, उन्होंने कार को रोक लिया और पुलिस कर्मी जांच करने लगे।
पीछे की सीट के नीचे मिला लॉकर
पुलिस कर्मियों ने इनोवा कर के पीछे की सीट की जांच की, सीट को हटवाया तो नीचे एक लॉकर बना हुआ था। उसमें लॉक भी लगा था, पुलिस ने लॉक को तुड़वाया तो होश उड़ गए। लॉकर के अंदर 500, 200 और 100 के नोटों की गड्डियां थीं। नोटों की गिनती की गई, नोटों की संख्या अधिक होने से गिनने में भी समय लग गया।


1.50 करोड़ से अधिक का कैश
पुलिस की टीम ने नोटों की गिनती कराई, इसमें 500 के नोटों के 65 बंडल के साथ ही 200 और 100 के नोट मिले। कार के अंदर मिला कैश 1.50 करोड़ से अधिक का बताया जा रहा है, कार सवार आगरा के रहने वाले विनोद कुशवाह और मथुरा के श्रीकांत ने पहले बताया कि उन्हें नहीं पता कैश किसका है, उन्हें यह कार मुंबई तक लेकर जानी थी, नागपुर में कार बदलनी थी।
व्हाटस एप पर कार मुंबई तक ले जाने का मिला था मैसेज
पुलिस पूछताछ में दोनों युवकों ने बताया कि उन्हें व्हाटस एप पर मैसेज मिला था कि कार को मुंबई तक लेकर जाना है, नागपुर पर कार बदली जाएगी। इसके आगे उन्हें नहीं पता है कि कार किसकी है और कैश किसने रखा है।


छत्तीसगढ़ में चल रही ईडी की कार्रवाई
पुलिस जांच में जुटी हुई है, छत्तीसगढ़ में ईडी की कार्रवाई चल रही है ऐसे में बड़ी मात्रा में कैश मिलने पर हर पहलू से जांच की जा रही है। आयकर विभाग को भी सूचना दी गई है, इतना कैश किसका है, यह चैंपियन ट्राफी के फाइनल से जुड़े सटटे का तो नहीं है या हवाला का है इसकी जांच की जा रही है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Rs 100 crore sale on Akshaya Tritiya in Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में अक्षय तृतीया पर आज भी मंदिरों में...

बिगलीक्स

Agra Live News: JEE Mains 2026 result may declare Today

आगरालीक्स…Agra News: देश भर के इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए जेईई...

बिगलीक्स

Agra Live News: Dhaba Owner lodge FIR against History Sheeter Monu Yadav in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में जेल से छूटते ही हिस्ट्रीशीटर मोनू यादव ने...

बिगलीक्स

Agra Live News: Heat waves start in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में आज से लू का अलर्ट, भीषण गर्मी, जानें...

error: Content is protected !!