Wednesday , 22 July 2026
Home टॉप न्यूज़ Raja Ki Mandi will be Agra’s first theme market, Proposal getting ready#agranews
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

Raja Ki Mandi will be Agra’s first theme market, Proposal getting ready#agranews

354

आगरालीक्स…आगरा का पहला थीम मार्केट होगा राजा की मंडी बाजार. एक रंग और स्टाइल में नजर आएंगी सभी दुकानें. मेट्रो भी देगी इसको स्टैंडर्ड लुक. प्रस्ताव हो रहा तैयार…

मार्केट का लुक होगा सबसे अलग
आगरा का राजा की मंडी बाजार शहर का पहला थीम मार्केट बनने जा रहा है. इसको लेकर प्रस्ताव तैयार किया गया है. इसके तहत बाजार की सभी दुकानें एक ही रंग में और एक ही स्टाइल में नजर आएंगी और पूरी तरह से सिस्टमेटिक होंगी यहां पार्किंग से लेकर सभी प्रकार की सुविधाएं भी मिलेंगी. इसके अलावा यहां की सड़क पर रेड और यलो पत्थर बिछाये जाने का प्रस्ताव है, जिससे इस मार्केट का लुक सबसे अलग हो. फुटपाथ को और भी आकर्षक बनाए जाने का भी प्रस्ताव है. अभी तक आगरा में ताजगंज और सदर ही दो मार्केट ऐसी हैं जहां लोग शापिंग के साथ घूमना पसंद करते हैं लेकिन अगर राजा की मंडी थीम मार्केट बनता है तो ये सबसे ज्यादा अलग और अट्रैक्टिव होगा. बता दें कि इस मार्केट में कई दुकानें ऐसी हैं जिनकी तीसरी पीढ़ी इन दुकानों को संभाल रही है. यहां के दुकानदारों का कहना है कि मार्केट में करीब 40 से 50 साल से कोई कलर नहीं किया गया है. ऐसे में अगर ये थीम मार्केट बनता है तो ये आगरा का नंबन वन और सबसे ज्यादा आकर्षक मार्केट होगा.

शहर में मेट्रो का भी चल रहा है काम. मेट्रो एमजी रोड के राजा की मंडी से होकर जाएगी. इसका इंटर एक्सचेंज आगरा कॉलेज के पास बनाया जाएगा.

मेट्रो देखी इसे अलग पहचान
आगरा में मेट्रो का काम भी चल रहा है. मेट्रो के दोनों कॉरिडोर का इंटर एक्सचेंज राजा की मंडी बाजार के नजदीक आगरा कॉलेज पर बनाया जाएगा. मेट्रो इस मार्केट के सामने से होकर ही जाएगी. ऐसे में मेट्रो से भी इस मार्केट की एक अलग अहमियत होगी. ऐसे में राजा की मंडी मार्केट मेट्रो के जरिए शॉपिंग करने के लिए सबसे पास और अच्छी मार्केट होगी.

अभी बेस पर दिया जा रहा ध्यान
नगर आयुक्त द्वारा हाल ही में मार्केट का तीन से चार बार दौरा किया जा चुका है, जिसके तहत मार्केट की वर्षों पुरानी समस्या को सबसे पहले ठीक किया जा रहा है. ये समस्या है यहां के सीवर की. नगर निगम की टीम द्वारा यहां के सीवर को पूरी तरह से साफ किया जा रहा है. सफाई के दौरान यहां पर 15 साल पुरानी बैन हो चुकी पन्नियां भी निकली हैं. ऐसा पहली बार हो रहा है कि मार्केट में सीवर व्यवस्था को ठीक करने के लिए एमजी रोड पर खुदाई की गई है. नगर आयुक्त द्वारा दुकानदारों को पूरी तरह से आश्वासन दिया गया है कि मार्केट की जलभराव की स्थायी समस्या का निदान होगा. इसके लिए नई नालियों का निर्माण कराया जा रहा है तो वहीं दूसरी ओर नालों की तलीझाड़ साफाई भी की जा रही है. इसके लिए फिलहाल सड़क निर्माण के कार्य को रोक दिया गया है. एक नाला तो की करीब 10 से 15 साल से चोक था उसे भी साफ कराए जाने की तैयारी है. ऐसे में भविष्य में मार्केट में जलभराव की समस्या समाप्त हो जाएगी.

ऐसा पहली बार हो रहा है कि मार्केट में सीवर व्यवस्था को ठीक करने के लिए एमजी रोड पर खुदाई की गई है. दूसरी ओर नालों की तलीझाड़ साफाई भी की जा रही है.

नो पार्किंग जोन का प्रस्ताव
बाजार में नो पार्किंग जोन भी बनाये जाने की तैयारी है जिसके तहत यहां केवल पैदल ही एंट्री दी जाएगी, हालांकि दुकानदारों का कहना है कि इससे काफी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. जरूरी है कि बाजार में टू व्हीलर की अनुमति तो दी जाए, क्योंकि कई लोगों के घरों तक का जाने का रास्ता यही है. ऐसे में फिलहाल इस प्रस्ताव पर कोई अमल नहीं किया जा रहा है.

चाट गली बनाने का भी प्रस्ताव
मार्केट से जुड़े सूत्रों का कहना है कि आगरा प्रशासन द्वारा मार्केट के पीछे चाट गली बनाने का भी प्रस्ताव है. इसके तहत सेंट जॉन्स चौराहा पर लगने वाली चाट पकौड़ी की ठेल ढकेल सभी किदवई पार्क के पास खाली पड़ी जमीन पर पहुंचाई जा सकती है, जिसे चाट गली बनाया जा सकता है. इससे सेंट जॉन्स चौराहा पर ट्रैफिक से भी राहत मिलेगी और पूरा बाजार भी इस गली से कनेक्ट रहेगा. ऐसे में लोगों के लिए ये काफी अच्छा विकल्प हो सकता है.

आगरालीक्स ने राजा की मंडी के दुकानदारों की समस्या को प्रमुखता से उठाया था, जिसके बाद यहां के दुकानदारों ने इसका धन्यवाद भी दिया है.
Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News Live: Rs 390, 51 KM Long Agra Jalesar road work start soon

आगरालीक्स ..Agra News: आगरा जलेसर रोड, जो टेढ़ी बगिया से मुड़ी का...

बिगलीक्स

Agra News Live: Permission granted to fell 10,743 trees in the Taj Trapezium Zone

आगरालीक्स…Agra News: ताज ट्रेपेजियम जोन में 10743 पेड़ काटने की मिली अनुमति,...

बिगलीक्स

Agra News Live: Three people, including wife and lover, were sentenced to life imprisonment in the murder case of Agra businessman Naresh

आगरालीक्स …Agra News : आगरा के चर्चित बिजनेसमैन नरेश ​हत्याकांड में पत्नी,...

बिगलीक्स

Agra Weather News: Rain Forecast today in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में 24 घंटे में 5.1 एमएम बारिश, जानें आज...

error: Content is protected !!