आगरालीक्स….व्यापारियों के प्रांतीय अधिवेशन में प्रदेश मंत्री चुने गए राजकुमार गुरनानी. कहा—व्यापारियों के हक के लिए करेंगे काम
आगरा के राजकुमार गुरनानी को व्यापारियेां के प्रांतीय अधिवेशन में प्रदेश मंत्री चुना गया है. व्यापारियों ने आज प्रदेश के अधिवेशन में आयें हजारों की संख्या में व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा कि कोरोना महामारी से मरने वाले व्यापारियों को मुख्यमंत्री दुर्घटना बीमा योजना के अन्तर्गत उनके परिवारों को मुआवजा दस लाख दिलवाकर रहेंगे. उन्हें उनका हक दिलाकर रहेंगे. अन्याय नहीं होने देंगे. जब प्रदेश सरकार ने पंजीकृत करते समय कहा था कि दुर्घटना होने पर मुआवजा दिया जायेगा तो यह भी एक तरह की दुर्घटना है. उन्होंने बताया कि जीएसटी पंजीकृत व्यापारियों के निधन के बाद फर्म के दोबारा जीएसटी नंबर आवेदन करने पर काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. आगरा से आए पदाधिकारियों ने उनका स्वागत मालाएं पहनाकर बुके देकर किया.