आगरालीक्स ….आगरा में जन्मे राम, बेटी का नाम रखा जानकी, श्रीरामलला प्रतिष्ठा के शुभ मुहूर्त पर सिजेरियन डिलीवरी कराने के लिए भर्ती हुए गर्भवती, जानें कितने प्रसव हुए।
अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा का शुभ मुहूर्त 12.29 से 12.30 बजे तक था, इस दौरान सिजेरियन डिलीवरी कराने के लिए प्राइवेट हॉस्पिटलों में संपर्क किया गया लेकिन कुछ ही डिलीवरी 12.30 बजे हो पाई। एक अनुमान के तहत 50 डिलीवरी दोपहर 12.30 बजे हूई।
300 से अधिक बेटे और बेटियों का जन्म
आगरा में रामलला प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर सोमवार को सरकारी और निजी अस्पतालों में 300 से अधिक सिजेरियन और नार्मल डिलीवरी कराई गई। 300 से अधिक बेटे और बेटियों का जन्म हुआ। बेटे का नाम राम तो बेटी का नाम जानकी रखा।