Sunday , 21 June 2026
Home अध्यात्म Ramlila of Agra Cantt Railway started from today..see video and pics…#agranews
अध्यात्मसिटी लाइव

Ramlila of Agra Cantt Railway started from today..see video and pics…#agranews

197

आगरालीक्स…(9 October 2021 Agra News) आगरा कैंट रेलवे की रामलीला का आगाज आज से हो गया। मंचन के पहले दिन उमा—शिव के संवाद सुन दर्शक भक्ति में खोए.

आगरा कैंट रेलवे की रामलीला का मंचन आज से शुरू हो गया. सुबह से ही रेलवे कर्मचारी तैयारियों में जुटे थे। सब अपने किरदार को फिर से जीवंत करने के लिए अभ्यास कर रहे थे। मेकअप रूम में शाम होते ही कलाकार पहुंचने लगे थे।

आज मंचन के पहले दिन उमा—शिव संवाद को सुन दर्शक भक्ति में खो गए। इसके बाद दशरथ—श्रवण कुमार की लीला का मंचन हुआ तो मानो त्रेता युग का वह दृश्य जीवंत हो उठा, जब दशरथ बाण मारकर श्रवण कुमार के माता—पिता के पास पहुंचते हैंं। यह दृश्य देखकर हरेक के आंसू से बहने लगे। इसके बाद इंद्र दरबार में कलाकारों ने जो मंचन किया तो दर्शक तालियां बजा उठे। नारद जी की लीला बीच—बीच में दर्शकों को रोमांचित करती रही।

ये निभा रहे भूमिका
इस रामलीला में दशरथ की भूमिका में विमल वर्मा, श्रवण कुमार की भूमिका में विनोद मौर्य, शांतनु की भूमिका में निजामुद्दीन, उनकी पत्नी की भूमिका में शालिग्राम हैं। नारद का किरदार मोहित ने निभाया, जबकि इंद्र की भूमिका ​राजीव मथुरिया निभा रहे हैंं।

रामलीला का निर्देशन और रावण की भूमिका में मनोज कुमार सिंह हैं। मंच का संचालन राकेश कन्नौजिया ने किया। हारमोनियम पर शैलेश सक्सेना और ढोलक पर देवकीनंदन रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

अध्यात्म

Rashifal Sunday, 21 June 2026

आगरालीक्स…रविवार को इन राशियों को मिलेंगे खुशियों के पल. 21 जून रविवार...

अध्यात्म

Rashifal Saturday, 20 June 2026

आगरालीक्स…20 जून शनिवार का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदों से...

अध्यात्म

Nirjala Ekadashi falls on June 25

आगरालीक्स…25 जून को निर्जला एकादशी, पांच शुभ योगों में विष्णु पूजन से...

अध्यात्म

Rashifal Friday, 19th June 2026

आगरालीक्स…19 जून शुक्रवार को कैसा रहेगा आपका राशिफल. जानिए क्या कहते हैं...

error: Content is protected !!