आगरालीक्स…(14 January 2022 Agra News) आगरा में कल रामवीर उपाध्याय थामेंगे भाजपा का दामन. सादाबाद से हैं विधायक, आगरा में क्यों ज्वाइन कर रहे भाजपा..बसपा को दिए इस्तीफे में बयां किया दर्द…
शनिवार को भाजपा की सदस्यता का किया ऐलान
बसपा कार्याकाल में मंत्री रह चुके रामवीर उपाध्याय ने शुक्रवार को बसपा की सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद आज ही भाजपा में शामिल होने का ऐलान किया है. उन्होंने शुक्रवार को अपने फेसबुक एकाउंट पर पोस्ट डालकर शनिवार को अपने समर्थकों को दोपहर दो बजे शास्त्रीपुरम स्थित आवास पर पहुंचने के लिए कहा है. हालांकि रामवीर उपाध्याय के भाजपा में शामिल होने पर सियासी गलियारों में हड़कंप मच गया है. उनका कहना है कि रामवीर उपाध्याय का सियासी क्षेत्र हाथरस व सादाबाद का है तो वह आगरा में क्यों भाजपा की सदस्यता ज्वाइन कर रहे हैं.

25 साल से बसपा के सदस्य, नहीं मानी बात
पूर्व मंत्री रामवीर उपध्याय ने बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्षा मायावती को संबोधित किए पत्र में लिखा है कि मैं 1996 यानी करीब 25 साल से बसपा का सदस्य हूं, पूरी मेहनत के साथ काम किया. इससे 2007 में बसपा की पूर्व बहुमत की सरकार बनी. इसके बाद के चुनावों में पार्टी को कम सीटें मिली, कई बार समीक्षा करने के लिए कहा कि हमारा कैटर वोट भी दूर जा रहा है, इसके बाद भी मेरी बात को तवज्जो नहीं दी गई। 2019 में मुझे पार्टी से निलंबित कर दिया.