स्पोटर्सलीक्स…शाहरुख—जूही, शिल्पा और प्रीति जिंटा के बाद अब ये बॉलीवुड जोड़ी खरीदेगी आईपीएल में टीम…इस बार ये लोग भी खरीद सकते हैं आईपीएल में टीम
25 अक्टूबर को होगी दो नई टीमों की घोषणा
बॉलीवुड एक्टर रनवीर सिंह और उनकी पत्नी एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण बॉलीवुड के जाने माने कपल में से एक है. दोनों अपनी ऐक्टिंग से हर बार फैंस का दिल जीत लेते है और सोशल मीडिया पर छाये रहते है. बॉलीवुड और क्रिकेट का कोई संबंध नहीं है इसके बाद भी कई स्टार्स ने आईपीएल टीम खरीदी हुई है और अब रनवीर और दीपिका दोनों आईपीएल टीम खरीदने के लिए बिड करने वाले है. बता दें की दो नई आईपीएल टीमों की घोषणा 25 अक्टूबर को दुबई में की जाएगी, जो भारत-पाकिस्तान टी20 विश्व कप के हाई-प्रोफाइल मैच के एक दिन बाद होगी. इसमें करीब 15 कंपनियों ने बोली लगाने में दिलचस्पी दिखाई है. इनमें अदानी ग्रुप और आरपी-संजीव गोयनका ग्रुप के साथ साथ बॉलीवुड स्टार रनवीर सिंह और दीपिका पादुकोण भी शामिल होंगे.
इन बॉलीवुड स्टार्स की है आईपीएल में टीम
बात करें अगर बॉलीवुड सितारों की जिन्होने आईपीएल में टीम खरीदी हुई है तो उसमें बड़े बडे ऐक्टर्स शामिल हैं.. शाहरुख खान और जूही चावला कोलकाता नाइट राइडर्स के सह-मालिक हैं, जबकि प्रीति जिंटा की भी पंजाब किंग्स में हिस्सेदारी है। शिल्पा शेट्टी राजस्थान रॉयल्स के साथ अपने जुड़ाव के लिए जानी जाती हैं.