आगरालीक्स…चलती कार में मां—बेटी को किया बेसुध. फिर कार सवारों ने फिर बेटी के साथ दुष्कर्म…मुकदमा दर्ज
आगरा मंडल के फिरोजाबाद जिले के नारखी थाना में कार सवार युवकों के खिलाफ चलती कार में रेप का मुकदमा दर्ज कराया गया है. मामला बीती 4 फरवरी का है. जालौन की रहने वाली मां बेटी राजस्थान के भिवानी स्थित एक नमकीन फैक्ट्री में काम करती हैं. पीड़िताओं के अनुसार बीते 4 फरवरी को दोनों घर जाने के लिए भिवानी से ट्रक में सवार होकर मथुरा के गोवर्धन चौराहा तक पहुंची थी. यहां वे हाइवे पर खड़ी होकर जालौन जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रही थीं. इस बीच उनके पास एक सफेद रंग की कार आकर रुकी. कार सवार दो युवकों ने मां बेटी को इटावा तक जाने की बात कही. इस पर दोनों मां बेटी कार में बैठ गईं.

रास्ते में प्यास लगने पर युवकों ने पानी की बोतल दी जिसे पीने के बाद दोनों मां बेटी बेसुध हो गईं. इस बीच एक युवक ने बेटी के साथ कार में दुष्कर्म किया. बाद में कार सवार युवक उन्हें फिरोजाबाद के नारखी थाना क्षेत्र में छोड़कर भाग गए. कुछ देर बाद मां बेटी को होश आया. आज उन्होंने थाना नारखी पहुंचकर मुकदमा दर्ज कराया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.