आगरालीक्स…6 साल की बच्ची के साथ शर्मनाक घटना. चीखती हुई घर पहुंची. रक्तरंजित देख मां गश खाकर गिरी.
मथुरा के गोवर्धन की घटना
मथुरा के गोवर्धन में मंगलवार को एक शर्मनाक घटना सामने आई है. यहां छह साल की एक बच्ची के साथ युवक ने दुष्कर्म जैसी घटना को अंजाम दिया है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार गोवर्धन का रहने वाला एक युवक बच्ची को टीवी दिखाने के बहाने ताऊ के घर ले गया. यहां उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया. बताया जाता है कि बच्ची रोती हुई घर से बाहर निकली. उसके कपड़े खून से सने हुए थे. रक्तरंजित अवस्था में ही वह अपने घर पहुंची. यहां जब उसकी मां ने बेटी को खून से सना देखा तो वह गश खाकर गिर गई. सूचना पर अन्य ग्रामीण भी आ गए.
पीड़िता का पिता ग्रामीणों के साथ उसे थाना गोवर्धन लेकर पहुंचा. ये भी आरोप है कि पुलिस ने यहां करीब एक घंटे तक इन्हें बिठाए रखा. जानकारी पर जब सीओ रविकांत पाराशर पहुंचे तो उन्होंने बच्ची के परिजनों से घटना के संबंध में जानकारी ली. बच्ची को स्थानीय सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
एसएसपी ने फोरेंसिक टीम भेज
इधर मामले की जानकारी होने पर पुलिस के अधिकारियों में हड़कंप मच गया. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एसएसपी ने वारदात की जांच के लिए फोरेंसिक टीम को मौके पर भेजा. फोरेंसिक टीम ने कई अहम साक्ष्य जुटाए हैं. टीम ने घटनास्थल मकान के कमरे में कपड़े भी कब्जे में किए हैं. इस संबंध में पुलिस का कहना है कि आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है.उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं. पीड़ित बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया गया है.