Friday , 23 October 2026
Home आगरा Rashifal Saturday, 24th October 2026
आगरा

Rashifal Saturday, 24th October 2026

2

आगरालीक्स…24 अक्टूबर शनिवार का राशिफल. कई राशियों के लिए दिन हो सकता है बढ़िया. मिल सकती हैं खुशियां. पढ़ें अपना राशिफल

मेष राशि – खुशनुमा जिंदगी के लिए अपना ज़िद्दी और अड़ियल रवैया छोड़ें, क्योंकि इससे समय और ऊर्जा दोनों की बर्बादी होती है। दूसरों को प्रभावित करने के लिए जरूरत से ज़्यादा खर्च करने से बचें। पारिवारिक मामलों में धैर्य रखें, क्योंकि घर के लोग छोटी बात को बढ़ा-चढ़ाकर पेश कर सकते हैं। संयम और संतुलन बनाए रखना आज आपके लिए बेहद जरूरी रहेगा।

वृषभ राशि – आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। रोजमर्रा के कार्यों से लाभ मिलेगा और कारोबार में निवेश करने के मौके मिल सकते हैं। आपको नए अवसर प्राप्त होंगे और उनमें सफलता भी मिलेगी। आज दूसरों की मदद के लिए तत्पर रहना शुभ रहेगा।

मिथुन राशि – आज किसी नए कार्य की शुरुआत करने के योग हैं और आपको सफलता अवश्य मिलेगी। घर में खुशियों का माहौल रहेगा। युवाओं को सलाह है कि अनावश्यक वाद-विवाद से बचें, नहीं तो रिश्तों में दरार आ सकती है। कार्यस्थल पर सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा।

कर्क राशि – आज आपका दिन व्यस्त रहेगा। आप नई जिम्मेदारियां लेने में थोड़ा हिचकिचा सकते हैं, लेकिन उन्हें निभाने की क्षमता आपके अंदर है। कुछ जरूरी काम अटक सकते हैं। किसी भी योजना में जल्दबाजी न करें। संयम और धैर्य से काम लेने पर अटके कार्य पूरे होंगे।

सिंह राशि – आज किस्मत का साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में कुछ नया करने की प्रेरणा मिलेगी। आपकी मेहनत धीरे-धीरे सही दिशा में आगे बढ़ेगी और काम पूरे होंगे। बिजनेस मीटिंग में लोग आपकी बातों को महत्व देंगे। आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी।

कन्या राशि – भावनाओं पर नियंत्रण रखें, नहीं तो लोग आपके व्यवहार से भ्रमित हो सकते हैं। जल्दबाजी में लिए गए फैसले नुकसानदायक हो सकते हैं। खर्चों पर संयम रखें और केवल आवश्यक वस्तुओं की ही खरीदारी करें। धैर्य रखें, समय के साथ स्थितियां सुधरेंगी।

तुला राशि – आज का दिन मिला-जुला रहेगा। आपके अधिकांश कार्य आपकी योजना के अनुसार पूरे होंगे। जरूरत से ज्यादा सोचने या किसी बात पर एकाग्रता बढ़ाने से मन विचलित हो सकता है। एकतरफा सोच आपको गलत दिशा में ले जा सकती है। संतुलन बनाए रखना आवश्यक है।

वृश्चिक राशि – छात्रों, कलाकारों और खिलाड़ियों के लिए दिन अच्छा रहेगा। पिता या उच्च अधिकारियों से लाभ मिलने की संभावना है। मनोबल मजबूत रहेगा, जिससे कार्यों में सफलता मिलेगी। पाचन संबंधी समस्या से बचने के लिए बाहर का खाना अवॉइड करें।

धनु राशि – जीवन में जो रुकावटें थीं, अब उनसे निकलने का समय है। कोई नया आर्थिक अनुबंध लाभ देगा और धन प्राप्ति के योग हैं। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, जिससे थोड़ा तनाव रहेगा, लेकिन आप स्थिति को संभाल लेंगे।

मकर राशि – आज का दिन सामान्य रहेगा। किसी बड़े या जोखिमभरे काम से बचें। मन थोड़ा सुस्त रह सकता है। संतान के साथ विवाद की स्थिति बन सकती है, लेकिन बातचीत और शांति से मामला सुलझ जाएगा। धैर्य बनाए रखें।

कुंभ राशि – दिन सहज और शांत रहेगा। कोई बड़ी चुनौती सामने नहीं आएगी। कार्य के सिलसिले में यात्रा संभव है। अव्यावहारिक लक्ष्यों से दूर रहें और व्यावहारिक दृष्टिकोण अपनाएं। नेतृत्वकारी भूमिका निभाने के अवसर मिल सकते हैं।

मीन राशि – आज के दिन किए गए दान-पुण्य से मन को शांति और सुकून मिलेगा। वित्तीय मामलों में सावधानी रखें, खासकर बैंकिंग या निवेश से जुड़े कार्यों में। परिवार में मतभेद की स्थिति बन सकती है, इसलिए संवाद बनाए रखें।

अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें –
अलीगढ के श्री गुरु ज्योतिष शोध संस्थान गुरु रत्न भंडार वाले ज्योतिषाचार्य पं. प्रवेश रंजन शर्मा 8272809774

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Ramlila Agra 2026: The grand coronation of Lord Ram, seated upon a golden throne…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की रामलीला में हुआ श्रीराम का भव्य राज्याभिषेक. स्वर्ण सिंहासन पर...

आगरा

Agra Weather: Signs of a change in weather in Agra; lightning, rain, and strong winds are expected…#agranews

आगरालीक्स...आगरा में मौसम बदलने के संकेत. आकाशीय बिजली, बारिश और तेज हवाएं...

आगरा

Agra News: A grand Dandiya evening hosted by the Rosebud Club in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में सजी भव्य डांडिया की शाम. रोजबड क्लब की महिलाओं ने...

आगरा

Agra News: Police nab three miscreants accused of robbing a young man…#agranews

आगरालीक्स...आगरा में नाइट ड्यूटी कर सुबह घर लौट रहे युवक को बदमाशों...

error: Content is protected !!