Saturday , 15 August 2026
Home अध्यात्म Rashifal Sunday, 11 January 2026
अध्यात्म

Rashifal Sunday, 11 January 2026

314

आगरालीक्स…संडे इन राशियों के लिए रहेगा खुशियों वाला डे. पढ़ें 11 जनवरी रविवार का राशिफल

मेष राशि – आज का दिन मिला – जुला रहेगा। भाग्य आपका साथ देगा लेकिन विरोधियों और शत्रुओं से सतर्क रहना आवश्यक है। पारिवारिक जीवन में सुख मिलेगा और घर की साफ-सफाई एवं व्यवस्था पर ध्यान देंगे। मित्रों के साथ घूमने-फिरने का योग बनेगा। दिन के दूसरे भाग में धार्मिक कार्यों में शामिल होने का अवसर मिलेगा।

वृषभ राशि – आज का दिन शुभ रहने वाला है। कोई शुभ समाचार मिल सकता है. लाभ और मुनाफे से आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। लंबे समय के निवेश के लिए आज का दिन अनुकूल है। संतान की धार्मिक रुचि देखकर मन प्रसन्न होगा। आस-पड़ोस में किसी विवाद से दूर रहने का प्रयास करें।

मिथुन राशि – आज आप कुछ नया करने का प्रयास करेंगे और उसमें सफलता मिलेगी। दोपहर बाद शुभ समाचार मिल सकता है। व्यापार में प्रगति और कमाई के योग रहेंगे। प्रतियोगिता और शिक्षा क्षेत्र में भाग्य साथ देगा। भाईयों का सहयोग मिलेगा। नौकरी में अधिकारियों का प्रोत्साहन प्राप्त होगा।

कर्क राशि – आज का दिन सुखद और लाभदायक रहेगा। जीवनसाथी कुछ अच्छा सरप्राइज दे सकता है। कारोबार में जोखिम लेने से बचें। पारिवारिक विवाद समाप्त होकर वातावरण मधुर बनेगा। शाम को दोस्तों के साथ पार्टी या आनंद के पल बिता सकते हैं। धार्मिक कार्यक्रमों में सहभागिता होगी।

सिंह राशि – भाग्य से अधिक मेहनत आपको लाभ दिलाएगी। परिजनों के साथ वैचारिक मतभेद होने की संभावना है, इसलिए वाणी पर संयम रखें। सामाजिक कार्यों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। स्वजन और रिश्तेदारों से अनबन दूर करने का प्रयास सफल होगा। मित्रों से लाभ मिलेगा।

कन्या राशि – आज भाग्य और मेहनत दोनों आपको लाभ दिलाएंगे। किसी समस्या का समाधान मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। काम और व्यापार में ईमानदारी से किया गया प्रयास सफलता लाएगा। जरूरतमंद की मदद करने का अवसर मिलेगा जो भविष्य में लाभ देगा। वैवाहिक जीवन मधुर रहेगा।

तुला राशि – आज कार्य व्यवसाय में लाभ और शुभ सूचना मिलने की संभावना है। सेहत का ध्यान रखें। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा बना रहेगा। घर के बड़ों का स्नेह और आर्थिक लाभ मिलेगा। किसी जरूरी कारण से जीवनसाथी के साथ शॉपिंग जाने का संयोग बनेगा।

वृश्चिक राशि – आज का दिन अवसर लेकर आया है। परिश्रम का सकारात्मक परिणाम प्राप्त होगा। वस्त्र और भवन निर्माण संबंधी कारोबारियों को विशेष लाभ मिलेगा। प्रेम संबंधों में भाग्य साथ देगा और प्रेमी के साथ घूमने का कार्यक्रम बन सकता है। मित्रों और मेहमानों का घर पर आगमन संभव है।

धनु राशि – आज काम में सुकून और सफलता मिलेगी। कोई लंबी समय से पूरी न हो सकी इच्छा आज पूरी हो सकती है। ससुराल पक्ष से सम्मान और लाभ मिलेगा। आर्थिक मामलों में आज का प्रयास सफल होगा, हालांकि कुछ अनचाहे खर्च भी सामने आएंगे। छोटे भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा।

मकर राशि – आज का दिन सामान्य रूप से अच्छा है। आप रिलैक्स रहते हुए अपने काम करेंगे। परिवार और बच्चों के साथ समय अच्छा गुजरेगा। भाइयों से सहयोग मिलेगा। धार्मिक कार्यों में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। जीवनसाथी के साथ घूमने का कार्यक्रम बन सकता है। कमाई और खर्च दोनों चलते रहेंगे पर खर्च उचित रहेंगे।

कुंभ राशि – आज का दिन उत्साहवर्धक रहेगा। कोई मनचाही इच्छा पूरी हो सकती है। घर के लिए सुख-साधनों की खरीदारी कर सकते हैं। पिता या पिता तुल्य व्यक्ति से सहयोग मिलेगा। कारोबार में विशेष लाभ मिलेगा, खासकर किराना व्यापारियों को। छात्रों को गुरुजनों का मार्गदर्शन मिलेगा।

मीन राशि – आज मित्रों और संबंधियों से सहयोग मिलेगा। किसी भी विवाद से दूर रहें। रुका हुआ काम मित्र की सहायता से पूरा हो सकता है। बीमार लोगों की सेहत में सुधार आएगा। धार्मिक और पारिवारिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। दान-पुण्य करने का अवसर मिलेगा।

अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें – अलीगढ के श्री गुरु ज्योतिष शोध संस्थान गुरु रत्न भंडार वाले ज्योतिषाचार्य पं. प्रवेश रंजन शर्मा 8272809774

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

अध्यात्म

Rashifal Saturday, 15 August 2026

आगरालीक्स…15 अगस्त शनिवार का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदों से...

अध्यात्म

Hariyali Teej: The festival of ‘Akhand Saubhagya’ will be celebrated on August 15, amidst the auspicious conjunction of Shiv Yoga, Ravi Yoga, and Siddhi Yoga…#agranews

आगरालीक्स…हरियाली तीज कल. शिव योग, रवि योग एवं सिद्धि योग के शुभ...

अध्यात्म

Rashifal Friday, 14 August 2026

आगरालीक्स…14 अगस्त शुक्रवार का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदें लेकर...

अध्यात्म

Hariyali Teej 2026 on 15th August, know the Kajari Teej and Hartalika Teej dates…#agranews

आगरालीक्स…हरियाली तीज 15 अगस्त को. दांपत्य जीवन में खुशियां लाने का पर्व....

error: Content is protected !!