Monday , 10 August 2026
Home अध्यात्म Rashifal Tuesday, 11 August 2026
अध्यात्म

Rashifal Tuesday, 11 August 2026

1

आगरालीक्स…मंगलवार का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदों से भरा रहने वाला है. करियर, धन, स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन में क्या कहते हैं आपके सितारे. पढ़ें मंगलवार 11 अगस्त का राशिफल

मेष राशि – मेष राशि के जातक आज धार्मिक कार्यों में सहभागी बनेंगे। आपको आज कार्यक्षेत्र के साथ घरेलू व्यवस्था को बनाए रखने के लिए काफी परिश्रम करना होगा। दोपहर तक पैसा कमाने की चाहत में आप व्यस्त रहेंगे। धन लाभ तो होगा, लेकिन अनावश्यक कार्यों में खर्च भी हो जाएगा। हाथ-पैरों में थकान और उदर संबंधी समस्या हो सकती है। प्रलोभन के कारण धोखा मिल सकता है, इसलिए लालच से बचें।

वृषभ राशि – आज कुछ रोचक घटनाएं होंगी जो आपको आनंदित करेंगी। दिन का पहला भाग लाभ और नई संभावनाएं लेकर आएगा। किसी परिचित से समाचार मिल सकता है जो आपको सोच में डाल देगा। धन का प्रवाह सामान्य रहेगा। दोपहर के बाद कार्य अधूरे रह सकते हैं, और घर का माहौल गर्म हो सकता है, इसलिए वाणी पर नियंत्रण रखें।

मिथुन राशि – आज दिन के पहले भाग में लाभ के अवसर मिलेंगे, लेकिन मानसिक उलझनें दूर करनी होंगी। कार्य में प्रगति होगी, दोपहर के बाद आराम का समय रहेगा। निर्णय सोच-समझकर लें। घर में खर्च अधिक रहेगा। शाम तक पैसों से जुड़ी परेशानी हल हो सकती है। परिवार में चिंता का माहौल रहेगा।

कर्क राशि – दिन का आरंभ असमंजस में बीतेगा, लेकिन दोपहर के बाद राहत मिलेगी। धन का प्रवाह सामान्य रहेगा। किसी खास व्यक्ति से सहयोग मिलेगा जो भविष्य में लाभ देगा। विद्यार्थी प्रगति करेंगे। शाम को पारिवारिक स्थिति अनुकूल रहेगी। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है।

सिंह राशि – आज धैर्य और शांति से काम लें। क्रोध और विवाद से बचें। परिवार और कार्यस्थल दोनों जगह दबाव रहेगा। अधिकारियों के साथ मतभेद हो सकता है। धन से जुड़े मामलों में सावधानी रखें। शाम के बाद स्थिति सुधरेगी और रुके कार्य पूरे होंगे।

कन्या राशि – आज का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। सुबह की मेहनत भविष्य में लाभ देगी। कार्यक्षेत्र में सतर्क रहें. लाभ के बजाय हानि की संभावना अधिक है, इसलिए आर्थिक फैसले सोचकर लें। लव लाइफ सामान्य रहेगी, प्रेमी से मतभेद संभव हैं।

तुला राशि – आज का दिन उत्साहजनक रहेगा। भाग्य साथ देगा और रचनात्मक क्षमता बढ़ेगी। कला, फैशन और ब्यूटी से जुड़े जातकों के लिए दिन लाभकारी है। भावुकता पर नियंत्रण रखें और व्यवहारिकता से काम लें। दोपहर बाद लाभ के अवसर मिलेंगे। सेहत का ध्यान रखें।

वृश्चिक राशि – आज का दिन लाभप्रद है। वाणी में संयम रखें। दोपहर से पहले महत्वपूर्ण कार्य पूरे करें। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यापार में कमाई अच्छी होगी। मित्रों और सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। धर्म और सामाजिक कार्यों में भाग लेंगे।

धनु राशि – दिन के मध्य तक आर्थिक निर्णय न लें। मन में नकारात्मकता रहेगी और काम के प्रति लापरवाही हो सकती है। परिवार और मित्र सलाह देंगे, ध्यान से सुनें। दोपहर से स्थिति सुधरेगी। शाम को मनोरंजन से मन प्रसन्न रहेगा। सेहत में सतर्कता रखें।

मकर राशि – आज सम्मान मिलेगा, पर आर्थिक परेशानियां रहेंगी। समय पर कार्य पूरा करने के बाद भी अपेक्षित सफलता नहीं मिलेगी। बुजुर्गों से सहयोग मिलेगा. दोपहर के बाद पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। रिश्तेदारों के साथ समय बिताना होगा। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है।

कुंभ राशि – दिन सामान्य रूप से अच्छा रहेगा। बीमार जातकों की स्थिति में सुधार होगा। कारोबार में धन अटक सकता है। दोपहर के बाद धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। विद्यार्थी प्रतियोगिताओं में अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

मीन राशि – दिनचर्या अस्त-व्यस्त रहेगी। सुबह सुस्ती और कमजोरी महसूस होगी। कार्यों में देरी से मन उदास रहेगा। दोपहर के बाद कामकाज में सफलता मिलेगी। शुभ समाचार से घर में खुशी आएगी। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा।

अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क करें – अलीगढ के श्री गुरु ज्योतिष शोध संस्थान गुरु रत्न भंडार वाले ज्योतिषाचार्य पं. प्रवेश रंजन शर्मा 8272809774

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

अध्यात्म

Sawan 2026: A rare, auspicious convergence of Sawan Shivratri and the Mangala Gauri Vrat on the second Tuesday of Sawan

आगरालीक्स…सावन के दूसरे मंगलवार को सावन की शिवरात्रि और मंगला गौरी व्रत...

अध्यात्म

Rashifal Monday, 10th August 2026

आगरालीक्स…सावन का दूसरा सोमवार इन पांच राशियों के लिए रहेगा अनुकूल. पढ़ें...

अध्यात्म

Solar eclipse on August 12; no impact in India

आगरालीक्स…सावन की अमावस्या 12 अगस्त को लग रहा साल 2026 का आखिरी...

अध्यात्म

A rare convergence of Som Pradosh on the second Monday of Sawan

आगरालीक्स…सावन के दूसरे सोमवार पर सोम प्रदोष का दुर्लभ संयोग. शिव कृपा...

error: Content is protected !!