आगरालीक्स…(24 September 2021 Agra News) आगरा में आज भक्तों पर श्रीहरि के साथ बृज की महारानी राधारानी की कृपा बरसी. रासलीला एवं राधा प्राकट्योत्सव के देखें फोटोज
वनवासी रक्षा परिवार फाउंडेशन द्वारा किया आयोजन
आज भक्तों पर श्रीहरि के साथ बृज की महारानी राधारानी की कृपा भी बरसी। राधारानी के लिए मयूर बन रास रचाते गिरधर गोपाल तो दूसरी ओर माखन चोरी करने पर मैया यशोदा की डांट खाते बाल गोपाल। कुछ ऐसा ही नजारा था वनवासी रक्षा परिवार फाउंडेशन द्वारा आरबीएस कॉलेज प्रेक्षागृह में आयोजित रासलीला एवं राधा प्राकट्योत्सव का। जहां पद्मश्री स्वामी श्रीहरि गोविन्दजी महाराज के शिष्य स्वामी मुकेश हरि शर्मा व स्वामी प्रदीप कृष्ण के निर्देशन में 18 कलाकारों ने मनमोहक व भक्तिमय प्रस्तुति दी। राधे रानी के जयकारों के साथ कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ।

ये लोग रहे उपस्थित
कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि सुभाष चंद गुप्ता व मुन्नी देवी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके उपरान्त राधा-कृष्ण के स्वरूपों का पूजन व आरती की गई। नव चेतना वर्ग की बहनों ने भजन प्रस्तुत किए। संचालन महिला समिति की अध्यक्ष श्रुति सिंघल ने किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से फाउंडेशन के मार्गदर्शन शांति स्वरूप गोयल, अध्यक्ष राधाबल्लभ अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल, संयोजक संजय गोयल, महामंत्री भगवान दास बंसल, कोषाध्यक्ष रमेशचंद मित्तल, उपाध्यक्ष विष्णु दयाल बंसल आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि गोपाल गुप्ता व वीना गुप्ता भी मौजूद थे।

राधारानी के प्राकट्य की कथा का किया मंचन
राधारानी के पूर्वज महाराज स्वच्छद व महारानी कलावती द्वारा ब्रह्माजी की तपस्या पर मां पार्वती व सीता मैया समान पुत्री का मांगने की कथा का मंचन किया तो भक्तों द्वारा राधारानी के जयकारे गूंजने लगे। राधारानी ने दोनों को प्रकट होकर वृषभान व कीरत के नाम से जन्म लेने पर उनकी पुत्री के रूप में जन्म लेने का आर्शीवाद दिया। अध्यक्ष राधाबल्लभ अग्रवाल ने वनवासी रक्षा परिवार फाउंडेश को 5 लाख व फाउंडेसन की महिला समिति को ढाई लाख का चेक सहायतार्थ प्रदान किया।