आगरालीक्स…. आगरा में फ्लाईओवर को कुतरने लगे चूहे, पुल की मिट्टी और गिट्टी बाहर निकाली। 50 करोड़ से तीन साल पहले बना है पुल, जांच।
आगरा में यमुना पार में रायल पब्लिक स्कूल चौराहे पर तीन साल पहले 50 करोड़ की लागत से फ्लाईओवर बनाया गया। फ्लाईओवर से पानी की निकाली के लिए छेद छोड़े गए, नियमानुसार इन छेदों में जाली लगी होनी चाहिए। इन छेदों में चूहों ने अपना घर बना लिया है, चूहे छेदों में घुसकर पुल के नीचे की मिट्टी और गिट्टी को बाहर निकालने लगे हैं।
मिट्टी और गिट्टी के लगे ढेर
पुल के पास मिट्टी और गिट्टी के ढेर देखकर लोग हैरान रह गए, मिट्टी और गिट्टी के ढेर लगातार बढ़ने पर लोगों ने छानबीन की। इसमें सामने आया है कि चूहे पुल के नीचे की मिट्टी और गिट्टी निकाल रहे हैं। पुल के छेदों में मोटो मोटे चूहे रह रहे हैं।
कराई जा रही जांच
स्थानीय पार्षद विजय वर्मा ने इस पूरे मामले की शिकायत नगर निगम और एनएचएआई के अधिकारियों से की। परियोजना निदेशक एनएचएआई आगरा खंड संजय वर्मा का मीडिया से कहना है कि शिकायत मिली है जांच कराई जा रही है।