नईदिल्लीलीक्स.. भारतीय रिजर्व बैंक ने रेपो रेट में नहीं किया को बदलाव। लगातार छठी वार रेपो रेट को 6.5 प्रतिशत पर बनाए रखा।
आरबीआई गवर्नर ने फैसले का ऐलान किया
भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति मुंबई में तीन दिवसीय बैठक के बाद 8 फरवरी को रेपो दरों पर अपने फैसले का खुलसा किया। आज सुबह 10 बजे आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास एमपीसी के फैसले का ऐलान किया।
फरवरी 2023 में बढ़ाया गया था रेपो रेट
आरबीआई एमपीसी ने फरवरी 2024 तक लगातार छठी बार रेपो रेट को 6.5 प्रतिशत पर बनाए रखा है। बेंचमार्क ब्याज़ दर को पिछली बार फरवरी 2023 में बढ़ाया गया था, उस समय इसे 6.25 प्रतिशत से बढ़ाकर वर्तमान 6.5 प्रतिशत कर दिया गया था। इससे पहले, इसने मई 2022 से फरवरी 2023 तक रेपो दर में 250 आधार अंकों की वृद्धि की गई थी।