Thursday , 4 June 2026
Home आगरा Read the first action of children after getting the vaccine in Agra…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Read the first action of children after getting the vaccine in Agra…#agranews

149

आगरालीक्स…(3 January 2022 Agra News) आगरा में वैक्सीन लगवाने के बाद बच्चों का पहला एक्शन पढ़िए. ये भी बताया कि कैसा लगा..

जनपद में शुरू हुआ किशोरों का टीकाकरण
15 से 18 वर्ष के किशोरों का कोविड टीकाकरण जनपद में शुरू हो गया है। सोमवार को जनपद के 31 केंद्रों पर उत्साह के साथ टीकाकरण शुरू हुआ। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया जनपद में सोमवार से 15 से 18 वर्ष के किशोरों का टीकाकरण शुरू हो गया है। 15 से 18 वर्ष के किशोर अपना वैक्सीनेशन कोविन एप पर जाकर करा सकते हैं। सुबह दस बजे सबसे पहले पूर्वी नाम की किशोरी ने अपने टीका लगवाया। जिला अस्पताल में सुबह दस बजे से चार बजे तक अब सोमवार से शनिवार तक वैक्सीन लगाई गई। वहीं सरोजनी नायडू मेडिकल कालेज के टीकाकरण प्रभारी डॉ. शैलेंद्र चौधरी ने बताया कि मेडिकल कालेज में 15 से 18 वर्ष तक के किशोरों का सोमवार से टीकाकरण शुरू हो गया है। सभी किशोरों को कोवैक्सीन लगाई जा रही है। पहली डोज लगने के 28 दिन बाद उन्हें दूसरी डोज लगाई जाएगी। डॉ. चौधरी ने बताया कि आज किशोरों के टीकाकरण का आज पहला दिन है, बच्चों और उनके अभिभावकों में टीकाकरण को लेकर काफी जोश है। हमारी अपील है कि सभी किशोर जल्द से जल्द अपना टीकाकरण करा लें।

ये रहा रिएक्शन
ईएसआई हॉस्पिटल स्थित टीकाकरण केंद्र पर टीका लगवाने आए 16 वर्षीय निलांजल बजाज ने बताया कि उन्होंने अपने कोविड रोधी टीका लगवा लिया है। इसे सभी को लगवाना चाहिए। निलांजल की मां ने बताया कि इस वक्त सभी को टीकाकरण की जरूरत है। बच्चों के लिए टीकाकरण शुरू करना अच्छी पहल है।

जिला अस्पताल में 17 वर्षीय किशोर आयुष अग्रवाल ने बताया कि उन्होंने अपने कोरोना से बचाव के लिए टीका लगवाया है। उन्हें इसका काफी समय से इंतजार था। अब उनके भी टीका लग गया है तो मैं ज्यादा सुरक्षित महसूस कर रहा हूं।

एसएन मेडिकल कालेज में टीकाकरण कराने आए विदित गोयल ने बताया कि इस वक्त कोरोना वायरस का संक्रमण भी तेज हो रहा है, ऐसे में हमारे लिए टीकाकरण शुरू करना अच्छी पहल है। कोरोना से बचाव के लिए मैंने टीका लगवा लिया है। सभी को इसे लगवाना चाहिए। विदित के पिता गनेश गोयल ने बताया कि बच्चों की सुरक्षा के लिए टीकाकरण जरूरी था। ये सरकार की अच्छी पहल है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Obituaries of Agra on 4th June 2025

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

आगरा

Agra Live News: Hariyali Teej festival was held at Shri Thakur Mathuradhish Ji Maharaj Temple.#agranews

आगरालीक्स…आगरा में हिंडोले पर विराजे ठाकुरजी, झोंटा देने भक्तों की लगी होड़....

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Women vandalized a liquor shop in Agra, setting fire to liquor crates…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में महिलाओं ने देशी शराब ठेके पर की तोड़फोड़. शराब पेटियों...

आगरा

Agra Live News: There will be a strong demand in Agra to give the cow the respect of Mother of the Nation…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में पुरजोर तरीके से होगी गौमाता को राष्ट्रमाता का सम्मान दिलाने...

error: Content is protected !!