Thursday , 22 October 2026
Home टॉप न्यूज़ Record people got vaccine at 345 centers in Agra on Tuesday#agranews
टॉप न्यूज़

Record people got vaccine at 345 centers in Agra on Tuesday#agranews

284

आगरालीक्स…(3 August 2021 Agra News) आगरा में मंगलवार को रिकॉर्ड लोगों को लगी वैक्सीन. टीका उत्सव में 345 केंद्रों पर ऑन द स्पॉट रजिस्ट्रेशन के जरिए लगाई गई वैक्सीन…

उत्साह के साथ हुआ टीकाकरण
जनपद में कोरोना की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोना टीकाकरण किया जा रहा है। मंगलवार को जनपद में टीका उत्सव मनाया गया। इसमें जनपद के 345 केंद्रों पर कोरोना वैक्सीन लगाई गई। ये अब तक का एक दिन में वैक्सीन लगने का सार्वाधिक आंकड़ा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि कोविड टीकाकरण को बढ़ावा देने के लिए मंगलवार को टीका उत्सव मनाया गया। उन्होंने कहा कि कोरोना की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए जल्द से जल्द और अधिक से अधिक लोगों को कोरोना वैक्सीन लगवाए जाने लक्ष्य रखा गया है।

60 हजार लोगों का रखा लक्ष्य
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ संजीव वर्मन ने बताया कि मंगलवार को आयोजित हुए टीका उत्सव में 345 केंद्रों पर 60 हजार लोगों का टीकाककरण करने का लक्ष्य रखा गया था। डीआईओ ने बताया कि लोगों को सुविधा देने के लिए टीका उत्सव में ऑन द स्पॉट रजिस्ट्रेशन की भी सुविधा दी गई थी। डीआईओ ने बताया कि अभी तक वैक्सीनेशन का किसी भी दिन अभाव हो जाता था, लेकिन अब यह पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। इस समय जनपद के स्वास्थ्य विभाग के पास वैक्सीनेशन की कमी नहीं है। जिला सूचना चिकित्सा शिक्षा अधिकारी अमित कुमार ने राम नगर की पुलिया शहरी नगरीय स्वास्थ्य केंद्र सहित कई केंद्रों पर निरीक्षण किया गया।

टीका लगवाकर बोले—नहीं हुई कोई परेशानी
दयालबाग नगर पंचायत स्थित टीकाकरण केंद्र पर टीकाकरण कराने आईं 57 वर्षीय हेमलता ने बताया कि टीका उत्सव में आकर उन्होंने टीका लगवा लिया है। उन्हें इसमें कोई परेशानी नहीं हुई है।
एएनएमटीसी केंद्र की प्रभारी डॉ. सलोनी ने बताया कि टीका उत्सव में पूरे कोरोना प्रोटोकॉल के साथ लोगों का टीकाकरण किया गया। उन्होंने कहा कि पूरा स्टाफ भी टीका उत्सव को लेकर उत्साह के साथ काम कर रहा है।
केंद्र पर टीकाकरण कराने आईं 25 वर्षीय दीक्षा ने बताया कि वे मेकअप आर्टिस्ट हैं, वे अब तक टीकाकरण कराने के लिए समय नहीं निकाल पा रही थी. लेकिन टीका उत्सव में उन्होंने अपना टीकाकरण करा लिया है। यहां पर उन्हें ऑन द स्पॉट रजिस्ट्रेशन की सुविधा मिली और उन्हें इसमें कोई परेशानी नहीं हुई। आसानी से उनका टीकाकरण हो गया।
31 दिशा गुप्ता ने बताया टीका उत्सव में आकर मैंने अपने परिवार के साथ टीकाकरण करा लिया है। कोविड से बचाव के लिए सभी लोगों को कोविड टीकाकरण कराना चाहिए। कोविड की संभावित तीसरी लहर से बचने के लिए सभी को वैक्सीनेशन कराना चाहिए। सभी महिलाओं को टीकाकरण कराने के लिए पहल करनी चाहिए।

जीवनी मंडी केंद्र पर लगी 660 लोगों को वैक्सीन
जीवनी मंडी नगरीय स्वास्थ्य केंद्र की प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. मेघना शर्मा ने बताया कि टीका उत्सव में केंद्र पर सफलतापूर्वक 660 लोगों का टीकाकरण किया गया।
नगरीय शहरी स्वास्थ्य केंद्र शाहगंज प्रथम पर भी टीका उत्सव मनाया गया। इस दौरान एसएमनेट यूनिसेफ की ब्लॉक मॉबिलाइजेशन कोऑर्डिनेटर(बीएमसी) शायना परवीन एवं प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरिज शेरवानी ने क्षेत्र में जाकर लोगों को कोविड टीकाकरण कराने के लिए प्रोत्साहित किया। इसमें पंचकुइयां टीला, डेरा सरस के लोगों को टीकाकरण कराया गया। मंगलवार को केंद्र पर 400 लोगों का टीकाकरण किया गया। इसमें स्टाफ नर्स सविता शर्मा, गीता, सीएचओ संजय, सुदामा, सुधीर बघेल, प्रवीन सोनवीर ने सहयोग किया।

बीएमसी शायना ने बताया कि टीका उत्सव में टीकाकरण को बढ़ावा दिलाने के लिए कटरा एतवारी की मस्जिद में यूनिसेफ द्वारा मौलाना साहब से संपर्क कर कोविड टीकाकरण कराने के लिए एलान करने के लिए संपर्क किया गया। टीका उत्सव में यूनिसेफ के डीएमसी अमृतांशु राज द्वारा खंदौली ब्लॉक के टीकाकरण केंद्रों पर मॉबिलाइजेशन करके सपोर्ट किया गया।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra News: ‘Havan’ performed in Agra for the good health of former Deputy Prime Minister Lal Krishna Advani

आगरालीक्स…आगरा में पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी के अच्छे स्वास्थ्य के लिए किया...

टॉप न्यूज़

Agra News: Flight timings for Mumbai and Bengaluru from Agra are changing, effective October 25…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में 25 अक्टूबर से बदल रहा मुंबई और बेंगुलरु की फ्लाइट...

टॉप न्यूज़

Agra News: Ancient Dussehra procession taken out with great fanfare in Agra, featuring 36 attractive tableaus…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में 36 अकर्षक झांकियों संग धूमधाम से निकली प्राचीन दशहरा शोभायात्रा....

टॉप न्यूज़

Agra News: Ravana Dahan took place at the Shri Manahkameshwar Ramlila Mahotsav…#agranews

आगरालीक्स…‘राम कृपा बिनु सुनु कपि, साधु न होइ काम’ की गूंज के...

error: Content is protected !!