Wednesday , 17 June 2026
Home आगरा Record tourist arrived in Agra over the weekend to see the Taj Mahal, shooting of this film #agranews
आगराटूरिज़्मटॉप न्यूज़मनोरंजन

Record tourist arrived in Agra over the weekend to see the Taj Mahal, shooting of this film #agranews

205

आगरालीक्स…(12 September 2021 Agra News) आगरा में वीकेंड पर रिकॉर्ड लोग पहुंचे ताजमहल देखने. शनिवार और रविवार को इतने लोगों ने देखा ताजमहल. हाल ही में इस फिल्म की हुई शूटिंग. देखें फोटोज

डॉन मूवी की हुई शूटिंग
हाल ही में आगरा के ताजमहल में साउथ की अपकमिंग मूवी डॉन की शूटिंग भी हुई है. फिल्म के दोनों अहम किरदार प्रियंका मोहन और शिवा कार्तिकेयन भी ताजमहल पहुंचे. यहां दोनों के बीच एक रोमांटिंक गाने को शूट किया गया. दोनों कलाकारों ने ताजमहल के साये में फोटोज भी खिंचवाए.

पर्यटकों की अच्छी आवाजाही से टूरिस्ट इंडस्ट्री खुश
आगरा में इस समय पर्यटकों की अच्छी आवाजाही है. खासकर शनिवार और रविवार को तो पहले की तरह पर्यटक आगरा ताजमहल सहित अन्य स्मारकों का दीदार करने के लिए पहुंच रहे है. प्रदेश सरकार द्वारा जब से वीकली लॉकडाउन को समाप्त किया गया है तब से पर्यटकों की अच्छी संख्या शनिवार और रविवार को ताजमहल देखने के लिए पहुंच रहेी है. इससे टूरिस्ट इंडस्ट्री से जुड़े लोगों में भी खुशी है. उनका मानना है कि पर्यटकों की अच्छी संख्या हमें कोविड महामारी से छाई मंदी से उबारने की कोशिश करेगी. हालांकि अभी ये शुरुआत है. उनका कहना है कि आगरा की टूरिस्ट इंडस्ट्री तब तक ग्रो नहीं कर सकती जब तक विदेशी पर्यटक ताजमहल देखने नहीं पहुंच रहे. ऐसे में हमें उम्मीद है कि जल्द ही विदेशी पर्यटकों का आगरा आगमन शुरू होगा और कोविड के कारण वेंटीलेटर पर पड़ी टूरिस्ट इंडस्ट्री को बूस्ट मिलेगा.

दो दिन में 40 हजार के करीब पर्यटक पहुंचे
बता दें कि इस समय मौसम सुहाना है. हालांकि आगरा में थोड़ी गर्मी अधिक है लेकिन इसके बावजूद पर्यटकों की अच्छी संख्या ताजमहल देखने के लिए पहुंच रही है. शनिवार को जहां 18 हजार से अधिक पय्रटकों ने ताजमहल का दीदार किया तो वहीं रविवार को ये संख्या 22 हजार के करीब तक पहुंच गई. इसके अलावा आगरा फोर्ट, फतेहपुर सीकरी और सिकंदरा स्मारक में भी पर्यटकों की अच्छी खासी संख्या देखी जा रही है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

17th June 2026 Zodiac sign, Rashiphal

आगरालीक्स …17 जून बुधवार को चार राशियों के लिए बहुत अच्छा दिन,...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Strict orders from the Agra DM: Sewerage project work must be completed before the rains, without fail…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में डीएम के सख्त आदेश-बरसात से पहले हर हाल में हो...

agraleaksआगरा

Agra Live News: Shrimad Bhagwat Katha at the Radha Krishna Temple, Lawyers Colony, Agra, from June 17 to 24…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के राधा कृष्ण मंदिर, लॉयर्स कॉलोनी में श्रीमद्भागवत कथा कल से....

आगरा

Agra Live News: Wedding bells will ring again starting June 18…#agranews

आगरालीक्स….18 जून से फिर गूंजेगी शहनाई, 12 जुलाई तक खूब सहालग. 2026...

error: Content is protected !!