आगरालीक्स…. आगरा में 2006 से पहले पंजीकृत हुए 75 हजार गाड़ियों के पंजीयन निरस्त कर दिए हैं, इन वाहनों के नवीनीकरण का शुल्क 10 गुना तक बढ़ जाएगा।
आगरा में 15 साल से पुराने वाहनों के पंजीयन निरस्त किए जा रहे हैं, 75 हजार वाहनों के पंजीयन निरस्त किए जा चुके हैं। वाहन स्वामियों द्वारा एनओसी लेकर आस पास के जिलों में वाहनों के पंजीयन का नवीनीकरण कराया जा रहा है लेकिन नवीनीकरण का शुल्क 10 गुना तक बढ़ गया है।

इस तरह बढ़े रेट
स्कूटर, मोटरसाइकिल अभी 300 रुपये नई दर 1000 रुपये
तिपहिया वाहन अभी तक 600 रुपये, नई दर 3500 रुपये
हल्के मोटर यान अभी तक 600 रुपये, नई दर 5000 रुपये
मध्यम यात्री व माल यान अभी तक 1000 रुपये, नई दर 10000
भारी वाहन यात्री व माल, अभी तक 1500 रुपये, नई दर 12500 रुपये