आगरालीक्स… आगरा में चांदी कारोबारी के चार वर्षीय बेटे को अहपरणकर्ताओं से मुक्त करा लिया, अपहरण रिश्ते की मामी ने कराया था और 20 लाख रुपये फिरौती मांगी थी।
आगरा के बोदला निवासी चांदी कारोबारी मनोज कुशवाह के चार वर्षीय बेटे का अपहरण हो गया था। बुधवार को प्रेसवार्ता में एसएसपी दिनेश चंद दूबे ने बताया अपहरण की साजिश मनोज कुशवाहा के पड़ोस में रहने वाली अनीता ने रची थी। वह रिश्ते में बेटे की मामी भी लगती है। अनीता और उसके साथियों दीपू जादौन निवासी सारसौल चौराहा, थाना गभाना अलीगढ़ और सोनू सोलंकी निवासी दहतोरा जगदीशपुरा को गिरफ्तार कर लिया गया है।
20 लाख मांगी फिरौती
पुलिस की पूछताछ में अनीता ने बताया मनोज का काम अच्छा चल रहा था। वह भी अमीर बनना चाहती थी। अलीगढ़ के गभाना निवासी दीपू जो बोदला में एसी मैकेनिक है, उससे मुलाकात हुई। वह भी जल्दी अमीर बनना चाहता था। अनीता ने उन्हें मनोज के बेटे का अपहरण कर फिरौती वसूलने को कहा। दो जून को दीपू जादौन ने साथी सोनू की मदद से मासूम को अगवा कर लिया। उसे अलीगढ़ ले जाकर रखा था। पांच जून की रात परिजनों को फोन करके 20 लाख रुपये फिरौती मांगी थी। इसमें दस लाख रुपये अनीता को मिलने थे। बदमाशों ने पूछताछ में बताया वह अनीता के पास अक्सर जाते रहते थे। इसके चलते अपहृत उनको पहचानता था। उनकी योजना फिरौती वसूलने के बाद उसकी हत्या करने की थी। इससे कि मुक्त होने के बाद वह उनको पकड़ न सके। परिजनों से फोन पर बात कराने के लिए ही उसे जीवित रखा था। इससे कि वह फिरौती देने में आनाकानी न करें।
सीओ श्याम कांत के नेतृत्व में मासूम को मुक्त कराने वाली टीम में इंस्पेक्टर राजेश्वर प्रसाद त्यागी, क्राइम ब्रांच प्रभारी आशीष कुमार एवं सर्विलांस प्रभारी शैलेंद्र सिंह आदि शामिल थे।
फिरौती वसूलने के बाद करनी थी हत्या
Leave a comment