आगरालीक्स…आगरा में कोरोना को लेकर राहत. अब सिर्फ 12 ही कोरोना संक्रमित. बुधवार को एक संक्रमित मिला. जानिए पूरा अपडेट
आगरा में ये है अपडेट
एक साल से ताजनगरी सहित पूरे देश में कोरोना महामारी ने अपना कहर मचाया लेकिन अब धीरे—धीरे ही सही, इस वायरस पर काबू पाया जा रहा है. हालांकि देश के कई ऐसे राज्य अभी भी हैं जहां कोरोना संक्रमण एक बार फिर से तेजी पर है. इनमें महाराष्ट्र और केरल सबसे ज्यादा है. बात अगर ताजनगरी की हो तो यहां कोरोना से लोगों को राहत मिल रही है. आगरा में इस समय कोरोना के केवल 12 ही संक्रमित हैं. बुधवार को एक संक्रमित मिला. आगरा में अब तक 582407 लोगों की कोरोना जांच हो चुकी है. इनमें से 10550 लोग अब तक संक्रमित मिले हैं. इनमें से 10364 मरीज इससे ठीक हो चुके हैं जबकि 174 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है.