मुंबईलीक्स.. मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठक में रेपो रेट को 6.5 फीसदी पर यथावत रखा गया है। ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं होगा।
ब्याज दरों में नहीं होगा किसी तरह का बदलाव
मुंबई में तीन दिवसीय बैठक के आज अंतिम दिन गुरुवार को समिति के अध्यक्ष रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर डॉ. शक्तिकांत दास ने बैठक में किए गए फैसलों की जानकारी दी। अच्छी बात यह है कि रेपो रेट को 6.5 फीसदी पर यथावत रखा गया है। इसका मतलब यह कि ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं होगा। यह लगातार तीसरी बार है जब कोई बदलाव नहीं किया गया है
दुनिया की अर्थव्यवस्था में भारत का योगदान 15 फीसदी आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा, हमारी अर्थव्यवस्था उचित गति से आगे बढ़ रही है और दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गई है, जिसका दुनिया की अर्थव्यवस्था में लगभग 15 प्रतिशत का योगदान देती है।