आगरालीक्स.. आगरा में पहली बार रविवार को रेस्टोरेंट, मिठाई की दुकान और बाजार खुलेंगे, रविवार की जगह अब साप्ताहिक बंदी लागू की गई है।
आगरा सहित यूपी में रविवार की बंदी हटा दी गई है, अब रविवार को भी रेस्टोरेंट और बाजार खुलेंगे, पूर्व की तरह से ही हर बाजार साप्ताहिक बंदी पर ही बंद रहेगा। ऐसे में रविवार को आगरा के बाजार और रेस्टोरेंट मार्च के बाद खुलेंगे, ये मार्च से बंद थे। अनलॉक में पहले शनिवार और रविवार की बंदी रखी गई थी, इसके बाद इसे रविवार की बंदी तक सीमित कर दिया। मगर, अब रविवार को भी बाजार खुलेंगे, पूर्व में जो बाजार जिस दिन बंद रहता है, अब उसी दिन बंद रहेगा।
बाजार में उछाल की उम्मीद
कोरोना के लॉक डाउन और उसके बाद अनलॉक में लोग आर्थिक मंदी के दौर से गुजर रहे हैं, इस स्थिति से बाहर निकालने के लिए रविवार की बंदी भी खत्म कर दी गई है, इससे उम्मीद है कि बाजार में उछाल आएगा।