Thursday , 30 July 2026
Home टॉप न्यूज़ Retire Army Person wife Death : Chauki Incharge Line Haazir in Agra #agra
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

Retire Army Person wife Death : Chauki Incharge Line Haazir in Agra #agra

113

आगरालीक्स.. आगरा में रिटायर फौजी की पत्नी को जिंदा जलाने के मामले में सीएम योगी ने किया टवीट, चौकी प्रभारी लाइन हाजिर।

इस मामले में सीएम योगी आदित्यनाथ के टवीट के बाद एसएसपी बबलू कुमार ने ताजगंज थाना की चौकी प्रभारी योगेश कुमार को लाइन हाजिर कर दिया है। पुलिस द्वारा पंचायत में शामिल लोगों को चिन्हित किया जा रहा है, जिससे उन पर भी कार्रवाई की जा सके।

ये है मामला
आगरा की पुष्पांजलि ईको सिटी कॉलोनी में आर्मी से रिटायर अनिल कुमार सेना अपने परिवार के साथ रहते हैं, वे अभी टोरंट कंपनी में काम कर रहे हैं। पिछले दिनों अनिल के बेटे आयुष का पड़ोसी भरत खरे के बेटे बिट्टू से झगड़ा हो गया था। इस मामले में विवाद के बाद भरत खरे ने सात अक्टूबर को ताजगंज थाने में अनिल और संगीता के खिलाफ मारपीट और एससी-एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज करा दिया।
कालोनी में हुई पंचायत
रविवार को मामले में समझौते के लिए भरत खरे और अनिल पक्ष के लोगों के बीच कालोनी में पंचायत हुई थी। अनिल द्वारा थाना ताजगंज में दर्ज कराए गए मुकदमे में आरोप लगाए हैं कि पंचायत में समझौते के एवज में 10 लाख रुपए की मांग की गई। उनकी पत्नी संगीता से पैर छूकर माफी मांगने की बात कही गई, इस पर संगीता अपने घर चली गई।
मिटटी का तेल डालकर आग लगाने के आरोप
अनिल ने आरोप लगाए हैं कि भरत खरे और उनकी पत्नी सुनीता, दीपक, सोनू सहित 10-12 लोग संगीता के पीछे गए, संगीता पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। संगीता को अस्पताल में भर्ती कराया गया। संगीता की दिल्ली में मौत हो गई। जलाने का आरोप एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद का मीडिया से कहना है कि चार नामजद और 10-12 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। भरत खरे और सुनीता खरे को अरेस्ट कर लिया है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News Live: Sawan Month start from today in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आज से श्रावण मास शुरू हो रहा है, श्रावण मास...

बिगलीक्स

Agra News Live: 26 year old youth going to attend lover marriage his dead body found in drain

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में प्रेमिका की शादी में जाने के लिए...

बिगलीक्स

Agra News Live: Woman & her land lord died in road accident

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में पुलिस द्वारा पकड़े गए बेटो को छुड़ाने गईं...

बिगलीक्स

Agra Weather News: 24.8 MM rain recorded in last 24 hours in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में बीते 24 घंटे में 24.8 एमएम बारिश हुई,...

error: Content is protected !!