Sunday , 25 October 2026
Home आगरा Rising inflation on the festival spoiled budget, people are postponing important work…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Rising inflation on the festival spoiled budget, people are postponing important work…#agranews

217

आगरालीक्स..(6 October 2021 Agra News) इस महीने नवरात्र, करवाचौथ से लेकर दिवाली जैसे त्योहार हैं. महंगाई इतनी है कि घर का बजट पूरा करने के लिए अन्य जरूरी काम टाले जा रहे हैं. जानें क्या कहते हैं लोग

सबसे बड़ा फेस्टिवल सीजन हो रहा शुरू
कल से शारदीय नवरात्र शुरू हो रहे हैं. शारदीय नवरात्रों की शुरुआत से ही बाजारों में खरीदारों की चहलकदमी शुरू हो जाती है. लोग बाजारों की ओर रुख करने लगते हैं. दरअसल, देखा जाए तो शारदीय नवरात्रों से ही साल का सबसे बड़ा फेस्टिवल सीजन शुरू हो जाता है. एक महीने तक रहने वाले इस सीजन में नवरात्रों के बाद करवाचौथ, अहोई अष्टमी, धनतेरस और दिवाली जैसे बड़े त्योहार हैं. यही एक महीना ऐसा है जिसमें किसी को घर का निर्माण कराना होता है तो किसी को घर की मरम्मत. लगभग हर घर में इसी माह में रंगाई पुताई भी होती है. इस एक माह में वाहनों की खरीदारी भी जमकर की जाती है.

महंगाई ने बिगाड़ा बजट
लोगों के सामने इस समय सबसे बड़ी समस्या है महंगाई. पेट्रोल डीजल से लेकर रसोई गैस और खाद्य पदार्थों के दाम इस समय सबसे अधिक हैं. पेट्रोल जहां सौ रुपये प्रति लीटर हो गया है तो वहीं रसोई गैस के दाम भी एक हजार रुपये प्रति सिलेंडर के करीब ही हैं. यही नहीं तेल और रिफाइंड के दाम 200 रुपये प्रति लीटर तक पहुंचने वाले हैं. त्योहारों पर मीठा न हो तो अच्छा नहीं लगता लेकिन इस समय चीनी के दाम 42 रुपये प्रति किलो हैं जो कि कुछ दिन पहले तक 36 से 38 रुपये तक थे. थोक विक्रेताओं का कहना है कि चीनी के दाम तीन रुपये प्रति किलो अभी और बढ़ सकते हैं. ऐसे में अगर देखा जाए तो महंगाई ने लोगों का बजट पूरी तरह से बिगाड़ दिया है. लोगों की समझ में नहीं आ रहा है कि घर का बजट निकालें या अन्य जरूरी कामों को पूरा किया जाए.

जानिए क्या कहते हैं लोग
न्यू आगरा के रहने वाले सूर्यप्रताप का कहना है कि हर साल हम लोग घर की रंगाई—पुताई कराते हैं. लेकिन इस बाद बजट पूरी तरह से बिगड़ा हुआ है. महंगाई को इसकी वजह समझें या कुछ और लेकिन इस बार हमने घर की रंगाई पुताई का काम टाल दिया है.

आगरा में दयालबाग के रहने वाले जितेंद्र कुमार का कहना है कि महंगाई इस समय बहुत है. हर चीज पर तो रोजाना दाम बढ़ रहे हैं. घर में इस बार मरम्मत का काम कराने की सोच रहा था लेकिन मुश्किल है. घर का बजट पहले देखना है इसके बाद कुछ और.

लॉयर्स कॉलोनी की रहने वाली नेहा का कहना है कि रसोई गैस के दाम 1000 रुपये प्रति सिलेंडर के करीब हैं. इस पर भी गैस पूरी नहीं होती. समझ में नहीं आ रहा है कि इस बार कैसे सबकुछ मैनेज होगा. बहुत खर्चा होने वाला है.

सदर के रहने वाले आशीष का कहना है कि पहली बार अपनी बचत में से घर का खर्चा पूरा किया जा रहा है. बच्चों के लिए नये कपड़े खरीदने हैं. अपने लिए तो बाद में देखी जाएगी. पैसे बचेंगे तो ही देखा जाएगा.

बोदला की रहने वाली मालती सिंह का कहना है कि हम लोग मध्यमवर्गीय हैं. पति को जितनी सेलरी मिलती है उससे घर का खर्चा ही पूरा हो पाता है. इस बार दिवाली पर जितना भी खर्चा होगा वो अपनी पुरानी बचत से ही पूरा करना होगा. महंगाई ने कमर तोड़ कर रख दी है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: ‘Wonderful Jainism’ held in the shadow of the Taj in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में ताज के साये में हुआ ‘वंडरफुल जैनिज्म’. ताज खेमा में...

बिगलीक्स

Agra Crime News: Miscreants entered a house in Agra in broad daylight and made off with jewellery and cash worth ₹14 lakh…#agranews

आगरालीक्स…दुस्साहस, आगरा में दिनदहाड़े घर में घुसे बदमाश. 14 लाख की ज्वैलरी...

टॉप न्यूज़

Agra News: Divine darshan at Agra’s Premnidhi Temple and Khatu Shyam Temple on Sharad Purnima…#agranews

आगरालीक्स…शरद पूर्णिमा पर आगरा के प्रेमनिधि मंदिर में महारास के भाव में...

टॉप न्यूज़

Agra News: Kshatriyas roar in Agra; slogans raised demanding the withdrawal of the ‘draconian law’ and a rollback of UGC policies…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में गरजे क्षत्रिय. काला कानून वापस लेने, UGC रोलबैक के लगे...

error: Content is protected !!