आगरालीक्स..शादी की खुशियां मातम में बदलीं. एक्सीडेंट के बाद जिंदगी और मौत से जूझ रहा दूल्हा, दुल्हन बेसुध. 4 लोगों की हो चुकी है मौत.
फिरोजाबाद में हुआ हादसा
फिरोजाबाद में गुरुवार रात को बड़ा हादसा हो गया. इटावा से फिरोजाबाद आ रही एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई. हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई. कार में दूल्हे सहित कई बाराती थे. दूल्हे की हालत गंभीर है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इटावा के भगवानपुरा निवासी ब्रजरात सिंह के बेटे सौरभ की शादी नारखी थाना क्षेत्र के गांव नगला बलू निवासी अतर सिंह की बेटी पूजा से तय हुई थी. कई बाराती अपने निजी वाहन से निकले जबकि अर्टिका कार में दूल्हा और उसके साथ उसे रिश्तेदार बैठकर जा रहे थे. बताया जाता है कि सिरसागंज कठफोरी चौकी स्थित पेट्रोल पंप के पास अचानक एक वाहन सामने आ गया जिससे बचने के लिए कार अनियंत्रित होकर तेज रफ्तार के साथ पलटते हुए पेड़ से टकरा गई.
हादसे में चार लोगों की मौत, दूल्हा गंभीर
हादसे में खेमपाल निवासी जसराना, योगेंद्र और योगेश निवासी एटा व एक अन्य की की मौत हो गई. दूल्हा सौरभ गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे आगरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां वह इस समय जिंदगी और मौत से जूझ रहा है.
शादी में मातम
इधर एक्सीडेंट के बाद शादी वाले घर में मातम छा गया है. दुल्हन का रो—रोकर बुरा हाल है और वह बार—बार बेसुध हो रही है. गांव में भी मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है.रिश्तेदार बिना शादी के अपने—अपने घर जा चुके हैं.