आगरालीक्स…आगरा में मंगल फिर अमंगल. फतेहाबाद रोड पर डौकी के पास एक्सीडेंट. 4 के मरने की सूचना, मौके पर पहुंची पुलिस.
डंपर ने कार को मारी टक्कर
आगरा में मंगलवार सुबह एक बार फिर दर्दनाक हादसा घटित हो गया. मंगलवार सुबह आगरा फतेहाबाद मार्ग पर डौकी के पास तेज रफ्तार डंपर ने एक कार को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई जबकि एक साइकिल सवार भी चपेट में आ गया और उसकी भी मौत हो गई. मरने वाले कुंडौल के बताए जा रहे हैं. घटना के बाद लोगों में आक्रोश फैल गया है.
आगरा में मंगलवार सुबह डौकी के कुंडाैल में पेट्रोल पंप से पेट्रोल लेकर इयोन कार से कुंडौल निवासी 18 वर्षीय प्रवीण, 18 वर्षीय आकाश और 20 वर्षीय कल्ला बाहर निकले, इसी दौरान आगराफतेहाबाद रोड पर फतेहाबाद की ओर से तेज रफ्तार कंटेनर आ गया। उन्होंने कार को रोका तो एक साईकिल सवार आ गया, साईकिल सवार को बचाने में कार अनियंत्रित हो गई। कार कंटेनर से टकरा गई। साइकिल सवार भी दोनों वाहनों के बीच में आ गया। कार में फंसे लोगों को बाहर निकलवाया लेकिन तीनों की मौत हो चुकी थी। दोनों वाहनों की चपेट में आए साइकिल सवार कुंडौल निवासी 36 वर्षीय रसीदी की भी मौत हो गई। चालक मौके से फरार हो गया।