आगरालीक्स ….रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा के लिए आगरा से अयोध्या के लिए हर रोज बस, आईएसबीटी से सुबह 11 बजे अयोध्या के लिए चलेगी बस। आगरा से अयोध्या की दूरी 480 किलोमीटर।
नए साल पर आगरा से अयोध्या के लिए रोडवेज बस शुरू की गई। आईएसबीटी, आगरा से हर रोज सुबह 11 बजे रोडवेज बस अयोध्या के लिए रवाना होगी। बस लखनऊ होते हुए अयोध्या पहुंचेगी, अयोध्या से दूसरे दिन आगरा के लिए चलेगी। आगरा से अध्योध्या की दूरी करीब 480 किलोमीटर है,
ऐसे में आगरा से अयोध्या पहुंचने में बस को आठ घंटे से अधिक का समय लगेगा। नए साल पर सोमवार को आईएसबीटी से अयोध्या के लिए पहली बस रवाना की गई।