नईदिल्लीलीक्स… पहाड़ों पर बर्फबारी जारी है। मैदानी इलाकों में सर्दी बढ़ गई है। हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी के चलते अटल टनल और रोहतांग दर्रा बंद।
मौसम के बदलाव से बढ़ रही है सर्दी

मौसम में बदलाव लगातार चल रहा है। उत्तराखंड और कश्मीर में बर्फबारी के बाद ठंडक बढ़ रही है। हिमाचल प्रदेश में मौसम की पहली बर्फबारी जारी है।

पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद इस तरह के नजारे सामने आ रहे हैं।
रोहतांग दर्रा में दो फीट तक बर्फ जमी
रविवार की देर रात से शुरू हुए इस मौसम की पहली बर्फ़बारी सोमवार सुबह तक जारी रही। इस वजह से रोहतांग दर्रा में क़रीब दो फ़ीट बर्फ़ जम गई। बर्फबारी के बाद रोहतांग दर्रा यातायात के लिए बन्द कर दिया गया है। साथ ही अटल टनल में भी पर्यटकों की आवाजाही बन्द कर दी गई है।