आगरालीक्स…रोमसंस ग्रुप में स्व श्री राम लाल खन्ना जी की 117वीं जयंती तथा 70वें स्थापना दिवस पर रक्तदान शिविर लगाया गया।
लोकहितम ब्लड बैंक के सहयोग से आयोजन
रक्तदान शिविर का आयोजन लोकहितम ब्लड बैंक के सहयोग से रोमसंस ग्रुप के मुख्य कार्यालय नुनिहाई में हुआ। शिविर में 150 से ज़्यादा लोगो ने रक्तदान किया।
इन्होंने किया कैंप का उद्घाटन
उद्घाटन रोमसंस ग्रुप के चेयरमैन विजय खन्ना एवं मैनेजिंग डायरेक्टर किशोर खन्ना व डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर ललित खन्ना ने किया।
यह रहे मौजूद
शिविर में रोमसंस ग्रुप के डायरेक्टर विकास खन्ना, नीरज खन्ना, सौरभ खन्ना, गगन खन्ना, रोहित खन्ना, लक्ष्य खन्ना, एवं लोकहितम ब्लड बैंक के अध्यक्ष राकेश मंगल, उपाध्यक्ष राकेश जैन, संरक्षक प्रेमसागर अग्रवाल , संरक्षक डा॰ आर पी मंगल , महासचिव अनिल कुमार अग्रवाल एवं संयोजक रोहित अग्रवाल कार्यक्रम में उपस्थित रहे। साथ ही रोमसंस ग्रुप स्टाफ़ के यशपाल चाहर, किशोर वधवा, विनीत सिंह , संजय गोस्वामी , आदर्श चौहान ने सहयोग किया।