आगरालीक्स… आगरा में वीकएंड पर म्यूजिक, डांस मस्ती फूड और ड्रिंंक की कॉकटेल पर युवा थिरक रहे हैं। रूफ टाप कैफे कल्चर चलन में आ चुका है। गुरुवार को स्पेशल लेडीज नाइट आयोजित की जा रही हैं।
आगरा में रूफ टाप कैफे का कल्चर चलन में आ गया है। वीकएंड में रूफ टाप कैफे द्वारा सिंगर नाइट, डांस नाइट और कॉकटेल नाइट आयोजित की जा रही हैं। इसके लिए दिल्ली से सिंगर बुलाए जा रहे हैं, बैंड की प्रस्तुति दी जा रही है। अपने दोस्तों के साथ अनलिमिटेड ड्रिंक और खाने का आनंद लेने का आफर दिया जा रहा है।
500 रुपये में एंट्री
रूफ टाप कैफे में 500 रुपये में एंट्री है, इसके बाद ड्रिंक और खाने के अलग अलग चार्ज हैं। कुछ रूफ टाप कैफे में 1000 से लेकर 5000 रुपये प्रति कपल चार्जेज लिए जा रहे हैं। वीकएंड पर स्पेशल आफर दिए जा रहे हैं।
गुरुवार को लेडीज नाइट
रूफ टाप कैफे में गुरुवार को स्पेशल लेडीज नाइट आयोजित की जा रही है। इसमें महिलाओं को ही एंट्री है, महिलाएं अपनी दोस्तों के साथ पहुंच रही हैं।