Monday , 20 April 2026
Home टॉप न्यूज़ Rotary Club Agra dedicated month of May to the youth#agranews
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

Rotary Club Agra dedicated month of May to the youth#agranews

167

आगरालीक्स….(30 May 2021 Agra) सामाजिक दायित्व निभाने में युवा शक्ति की भूमिका अहम. रोटरी क्लब आगरा ने मई माह को किया युवाओं को समर्पित….

“सामाजिक दायित्व- युवा शक्ति की भूमिका पर गोष्टी
रोटरी अंतरराष्ट्रीय के अति महत्वपूर्ण कार्यक्रम अंतर मंडलीय गोष्ठी रोटरी युवा माह के अंतर्गत वेबिनार पर आयोजित की गई। कार्यक्रम का विषय “सामाजिक दायित्व- युवा शक्ति की भूमिका” रहा जिसमें मंडल से करीब २५० साथियोँ ने भाग लिया। इस कार्यक्रम का शुभारम्भ मंडल अध्यक्ष रो दिनेश चन्द्र शुक्ला ने किया। रोटरी क्लब आगरा के साथ रोटरी क्लब कासगंज सिटी, रोटरी क्लब कानपुर ब्रह्मावर्त ने सयुंक्त रूप से इस कार्यक्रम को आयोजित किया था तथा सह आयोजक मंडल में रोट्रैक्ट क्लब कासगंज सिटी, अतुल्य कानपुर, कानपूर स्टार व अलीगढ के इंटरैक्ट क्लब लॉक सिटी रहे.

युवा देश का भविष्य
गोष्ठी के विषय पर विस्तार से रोटरी क्लब ऑफ़ आगरा के अध्यक्ष रो. डॉ. आलोक मित्तल ने कहा कि युवा’ समाज का वह हिस्सा है, जिसके द्वारा किसी देश का भविष्य निर्मित होता है। उसकी उम्र के साथ-साथ उसकी आँखों में बड़े-बड़े सपनों की संख्या भी बढ़ती जाती है। इन्हीं सपनों की पूर्ति हेतु उसे जीवन में कई बार बड़े-बड़े जोखिम भी उठाने पड़ते हैं। संभव-असंभव के संशय त्यागने पड़ते हैं।

देश और समाज की रीढ़ हैं युवा
मुख्य वक्ता अनूप उपाध्याय ने कहा की युवा शक्ति देश और समाज की रीढ़ होती है। युवा देश और समाज को नए शिखर पर ले जाते हैं। युवा देश का वर्तमान हैं, तो भूतकाल और भविष्य के सेतु भी हैं। युवा देश और समाज के जीवन मूल्यों के प्रतीक हैं। युवा गहन ऊर्जा और उच्च महत्वकांक्षाओं से भरे हुए होते हैं। उनकी आंखों में भविष्य के इंद्रधनुषी स्वप्न होते हैं। समाज को बेहतर बनाने और राष्ट्र के निर्माण में सर्वाधिक योगदान युवाओं का ही होता है। युवा प्रत्येक क्षेत्र में सहायता को अपना ध्येय बनाने का द्रण संकल्प लें।

आज का युग चुनौतियों का युग
इस अवसर पर मुख्य अथिति मंडल अध्यक्ष रो दिनेश चन्द्र शुक्ला ने कहा की आज का युग चुनौतियों का युग है, इसमें संस्कृति को जीवित रखने का दायित्व सिर्फ संगठन का ही नहीं बल्कि बुजुर्गो के साथ युवा वर्ग का भी बनता है। युवा वर्ग जिस भी कार्य का बीड़ा उठाता है, वह उसे अंजाम तक पहुंचाना जानता है। तकनीक के इस युग में माइक्रोसॉफ्ट, गूगल, एप्पल, फेसबुक, ट्विटर, याहू, अमेज़न, फ्लिपकार्ट, स्नैपडील, विप्रो जैसी कई बड़ी- बड़ी कंपनियों का दारोमदार युवा कंधो पर ही है। रोटरी जगत में भी युवा साथी रोट्रैक्ट व इंटरैक्ट के रूप में अनेक कार्य कर रहे हैं।

इस अवसर पर मंडल से आगरा, कानपुर, कासगंज अदि अनेक नगरों से प्रतिभागियों ने भी अपने विचार रखे। मुख्य रूप से तृप्ति दीक्षित कानपुर, डॉ संध्या शर्मा कानपुर, मृणाल शर्मा आगरा, वैभव बिरला कासगंज, दीप्ती दीक्षित कानपुर, पलक सदापुरी कानपुर, अंजलि श्रीवास्तव कानपुर, ऋचा अग्रवाल कानपुर, हितेश गुरनानी कानपुर, प्रो. अपर्णा पोद्दार आगरा, आकाश तिवारी कानपुर आदि प्रमुख थे। इस अवसर पर निवर्तमान मंडल अध्यक्ष रो. किशोर कटरू, मंडल अध्यक्ष निर्वाचित रो. मुकेश सिंघल, मंडल अध्यक्ष नामित रो. पवन अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष मनोनीत रो. विवेक गर्ग ने भी अपने विचारों से युवाओं का उत्साह वर्धन किया। उन्होंने कहा आज का युग चुनौतियों का युग है, इसमें संस्कृति को जीवित रखने का दायित्व सिर्फ संगठन का ही नहीं बल्कि बुजुर्गो के साथ युवा वर्ग का भी बनता है। युवा वर्ग जिस भी कार्य का बीड़ा उठाता है, वह उसे अंजाम तक पहुंचाना जानता है। कार्यक्रम की समीक्षा सह मंडल अध्यक्ष रो. विनय कृष्णा जी ने की तथा सभी वक्ताओं का आभार भी व्यक्त किया और कहा की युवाओं को राजनितिक, सामाजिक न्याय, सकारात्मक सोच व स्वरोजगार पर जोर देना चाहिए। इस अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ़ आगरा के रो विनोद गुप्ता सचिव आशीष अगरवाल जतिन अगरवाल अपर्णा पोद्दार मृणाल शर्मा राजीव लोचन भरद्वाज शंतिस्वर्रोप गोयल और मंडल से अनेक अधिकारी व सदस्य उपस्थित थे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Agra’s Businessman absconding with Rs 17 Crore silver, FIR lodge

आगरालीक्स…Agra News: आगरा का कारोबारी 17 करोड़ की 630 किलो चांदी लेकर...

बिगलीक्स

Agra Live News: 40 IAS Transfer, IAS Manish Bansal New DM Of Agra & Shruti MD DVVNL

आगरालीक्स …Agra News: आगरा के डीएम अरविंद मल्लपा बंगाली का तबादला, आईएएस...

बिगलीक्स

Agra Live News: All News Papers review 20th April 2026

आगरालीक्स …Agra News: आगरा का 20 अप्रैल का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ चुनाव...

बिगलीक्स

Agra Live News: Childless Couple from Agra Buys Stolen One-Year-Old Baby for ₹70,000; Badaun Police Arrest Five Individuals, Including a Woman…#agranews

आगरालीक्स…देखें वीडियो, आगरा के निसंतान दंपत्ति ने 70 हजार रुपये में खरीदा...

error: Content is protected !!