आगरालीक्स…रोटरी क्लब आगरा नियो ने मनाई हरियाली तीज..तीज क्वीन को पहनाया क्राउन.
रोटरी क्लब आगरा नियो ने कमला नगर स्थित होटल बीबी ग्राण्ड में हरियाली तीज उत्सव मनाया.अध्यक्ष डॉ योगेश सिंघल, सचिव पवित्र शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना से हुआ, डॉ अर्चना सिंघल ने तीज क्वीन रचना वार्ष्णेय को क्राउन पहनाकर सम्मानित किया, नेहा शर्मा एवं गरिमा सिंह ने सभी को गेम्स खिलाए.
सावन की मल्हार एवं लोक गीतों पर महिलाओं ने नृत्य कर आनंद लिया. कोषाध्यक्ष यतीश सिंह ने सभी का धन्यवाद किया. इस दौरान डॉ अर्चना सिंघल, नेहा शर्मा, गरिमा सिंह, रशमी सिंह, स्वाति चतुर्वेदी, कविता शर्मा, रितु सक्सेना, डॉ संजाना अरोरा, रचना वार्ष्णेय, ममता दुबे, डॉ अनुपमा गुप्ता, डॉ रश्मि गोयल, डॉ मेतिका गोयल कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई.