आगरालीक्स…(25 July 2021 Agra News) आगरा में कोरोना ने पार्टी का तरीका भी बदल दिया है. अब रेस्टोरेंट की जगह पार्कों में हो रही है. पार्टी भी आम चूसने की
खेलगांव में मनाया आम महोत्सव
फलों का राजा आम है, कभी आम को खूब चूसकर खाया है लेकिन अब आम भी आम हो गया तो लोगों ने चूसकर खाना बंद कर दिया। रविवार को रोटरी क्लब आफ आगरा ने खेलगांव में आम थीम पर पार्टी आयोजित की, इसके साथ ही आम महोत्सव मनाया। सदस्याएं घर से आम से बने हुए व्यंजन लेकर आईं। रोटरी क्लब आफ आगरा की सदस्याएं आम पापड, आम का पना तो आम का घेबर बनाकर लाईं, यहां एक टेबल पर 100 किलो चूसा आम रखे गए। सदस्यों से कहा गया कि आम चूस कर खाने हैं, जितने आम खा सकते हैं खा लें। इसके बाद तो क्लब के सदस्य 15 से 20 साल पीछे चले गए। हाथ में आम पकडा और चूसने लगे, कुछ ही देर में आम चूस चूस कर फेंकने लगे, हाथ से लेकर मुंह और कपडों से आम की खुशबू और मिठास आने लगी। क्लब के सदस्यों ने जमकर आम महोत्सव का आनंद लिया, तनाव भरी जिंदगी के बीच आम महोत्सव ने जोश भर दिया।

तनाव को दूर करने के लिए ऐसे कार्यक्रम जरूरी
आम महोत्सव की अध्यक्षता करते हुए रोटरी क्लब आगरा के अध्यक्ष रो आशीष अग्रवाल ने कहा कि कोरोना के चलते प्रत्येक परिवार का सदस्य तनाव से गुजर रहा है इसी तनाव को को दूर करने के लिए कुछ मनोरंजक कार्यक्रम किये जा रहे है हमें कोरोना से सम्बंधित सावधानी भी जरुरी है और सामाजिक कार्यक्रम भी जरुरी है। पूर्व अध्यक्ष डॉ आलोक मित्तल सचिव प्रदीप मित्तल कोषाध्यक्ष रो जतिन अग्रवाल रो विनोद गुप्ता रो मनोज कुमार रो इं आशीष अग्रवाल रो राजेश जैन रो सुरेन्द्र जैन रो राम मोहन कपूर रो कमल अग्रवाल रो सचिन अग्रवाल रो उदित बंसल रो अमित सिसोदिया आदि उपस्थित रहे।
