आगरालीक्स….समाज के प्रति अपने दायित्वों को समझें युवा. रोटरी यूथ लीडरशिप अवार्ड में युवाओं में नेतृत्व क्षमता का विकास करने का प्रयास किया गया.
रोटरी यूथ लीडरशिप अवार्ड (RYLA) 2020
गणेश राम नागर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर बल्केश्वर आगरा में चल रहे रोटरी अंतरराष्ट्रीय मंडल 3110 के द्वारा आयोजित रायला कार्यक्रम के तीसरे दिन पाँचो सेंटरो कानपुर, आगरा, अलीगढ़, मथुरा और हल्द्वानी में युवाओं में नेत्रत्व क्षमताओं का विकास करने तथा उनमे सामाजिक दायित्व का बोध कराने का प्रयास किया गया। आज इस कार्यक्रम में रोटरी अंतरराष्ट्रीय के अध्यक्ष निर्वाचित शेखर मेहता ने सामाजिक दायित्व के विषय पर अपना उद्बोधन दिया। उन्होंने कहा कि आज युवाओं को सामाजिक दायित्वों का बोध होना बहुत आवश्यक है क्योंकि आज की बदली हुई परिस्थितियों में समाज सेवा कार्यों के माध्यम से पीड़ित मानवता को समाज की मुख्यधारा में लाना है। जिस राष्ट्र में उस राष्ट्र की युवा पीढ़ी सामाजिक परिवर्तन तथा आर्थिक परिवर्तन की बागडोर अपने हाथ में ले लेती है वह समाज आगे उन्नति के मार्ग पर बढ़ जाता है रोटरी अंतरराष्ट्रीय आज समाज में शिक्षा व स्वास्थ्य की दिशा में सार्थक कार्य कर रहा है। रोटरी युवकों को प्रशिक्षण प्रदान कर युवकों को भविष्य के लिये तैयार कर रहा है।
जीवन में कर्म का बहुत बडा महत्व
पहले तकनीकी सत्र में सुप्रसिद्ध मोटिवेशनल वक्ता अरुनेंद्र सोनी ने कहा कि किसी भी व्यक्ति को शिक्षा, प्रशिक्षण या उद्बोधन के माध्यम से जाग्रत तो किया जा सकता है परंतु उसे आगे बढ़ाने की इच्छाशक्ति स्वयं में ही जाग्रत करनी होती है। जीवन में कर्म का बहुत बड़ा महत्व है हर व्यक्ति के जीवन में कार्य क़रने प्रवत्ति गर्व प्रदान करती है क्योंकि कर्म सिर्फ़ आजीविका का साधन ही नहीं बल्कि मानवीय गरिमा तथा गर्व का विषय भी है तथा प्रत्येक व्यक्ति को कार्य के प्रति प्रतिबद्धता व इच्छाशक्ति स्वयं जगानी होती है प्रत्येक सफल व्यक्ति ने प्रेरणा तो अनेकों महापुरुषों से ली है परंतु कार्य करने की इच्छाशक्ति उन्होंने अपने में ही बलवती की है।

हमारा मस्तिष्क एक लाइब्रेरी
राष्ट्रीय प्रशिक्षक सुधांशु गुप्ता ने कहा कि ईश्वर ने हम सबको अपार चिंतन की शक्ति दे रखी है। हमारी शारीरिक व मानसिक संरचना इस प्रकार से की गई है कि हम बड़ी से बड़ी लाइब्रेरी की पुस्तकों के ज्ञान को छोटे से मस्तिष्क में रख सकते हैं तथा मस्तिक द्वारा वह सारे चिंतन कर सकते हैं जो बड़े से बड़े सुपर कम्प्यूटर के लिए दुर्लभ हो। इसलिए इसके लिए हमें कुछ इस स्मृतियों को दिमाग़ में रखने की तकनीक को जानना आवश्यक है इन तकनीकों को जानते हुए व्यक्ति अपनी मानसिक क्षमता को बढ़ा सकता है।
लक्ष्यों का निर्धारण करना जरूरी
अगले तकनीकी सत्र में आगरा से भरत अग्रवाल राष्ट्रीय प्रशिक्षक भरत अग्रवाल ने लक्ष्य निर्धारण के विषय पर अपने विचार प्रकट किये. उन्होंने कहा कि जीवन में अपने लक्ष्यों का निर्धारण करना अति आवश्यक है। कार्यक्रम की अध्यक्षता रायला चेयरमेन ललित सक्सेना ने कीय जबकि मंडल अध्यक्ष दिनेश चंद्र शुक्ला ने स्वागत भाषण दिया था।
इस दौरान अध्यक्ष डॉ आलोक मित्तल, रो. आशिष अग्रवाल,रो राजीव लोचन भरद्वाज, रो.जतिन अग्रवाल, रो. प्रदीप मित्तल, रो कमल अग्रवाल रो. मिणाल शर्मा, रो त्रिलोकी नाथ यादव, विद्यालय प्रधानाचार्या श्रीमती चारु पटेल, सरिता चैहान मनीष यादव, जूली जैन, अनामिका पाराशर, मेद्या शर्मा आदि उपस्थित रहे