आगरालीक्स….आगरा में कल शाम 4 बजे से सोमवार तक के लिए सभी वाहनों के लिए बंद हो जाएंगे ये रास्ते…हर जगह तैनात होगा पुलिस फोर्स….
सावन माह के पहले सोमवार को शहर में कांवड़ यात्रा व प्रमुख शिव मंदिरों पर पूजा अर्चना व जलाभिषेक के अवसर पर आगरा महानगर में यातायात व आंतरिक यातायात व्यवस्था में परिवर्तन किया गया है. राजेश्वर महादेव पर लगने वाले ऐतिहासिक मेले को ध्यान में भी रखते हुए रविवार शाम 4 बजे से सोमवार को कार्यक्रम समाप्ति तक भारी वाहनों की एंट्री सदर व राजपुर चुंगी क्षेत्र में नहीं होगी और इनके लिए रूट डायवर्जन जारी किया गया है. इसके अलावा कई मार्गों पर बाइक व स्कूटर्स की एंट्री भी बंद रहेगी.

