आगरालीक्स… आगरा में आज आगरा दिल्ली हाईवे पर सिकंदरा से भगवान टॉकीज के बीच कोई वाहन नहीं गुजरेगा। सुबह आठ बजे से लागू हुआ रूट डायवर्जन। देखें वैकल्पिक मार्ग।
गुरुनानक देव प्रकाश पर्व पर सोमवार को बड़ी संख्या में गुरु द्वारा गुरु का ताल पर संगत पहुंचेगी। इसे देखते हुए रूट डायवर्जन किया गया। सुबह आठ बजे से रात तक रूट डायवर्जन लागू रहेगा।
भगवान टॉकीज से सिकंदरा के बीच नहीं चलेंगे वाहन
गुरु द्वारा गुरु का ताल के सामने से किसी भी तरह के वाहन नहीं निकलेंगे। भगवान टॉकीज से वाहनों को मदिया कटरा की तरफ डायवर्ज किया गया। सिकंदरा से वाहनों को बोदला रोड की तरफ डायर्वट कर निकाला जाएगा।
भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित
आगरा में आज भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से बंद रहेगा। हाईवे की तरफ कोई भी भारी वाहन नहीं आएगा।
