आगरालीक्स …आगरा में शाहगंज की तरपफ जाने वाले लोग रुट डायवर्जन देख लें। यहां रुई की मंडी डबल फाटक और नगला छउआ रेलवे फाटक पर मरम्मत कार्य शुरू हो गया है, यह 40 दिन तक चलेगा। भूमिगत केबल डाली जानी हैं, इसके लिए रुट डायवर्जन किया गया है।
यह किया गया रूट डायवर्जन
रुई की मंडी की तरफ से ईदगाह बस स्टैंड की ओर जाने वाले वाहन रुई की मंडी फाटक से दाएं मुडकर अर्जुन नगर सराय ख्वाजा पुलिस चौकी, ईदगाह आरोबी होते हुए ईदगाह बस स्टैंड की तरफ जाएंगे।
ईदगाह की ओर से रुई की मंडी की तरपफ जाने वाले वाहन ईदगाह आरओबी सराय ख्वाजा पुलिस चौकी, अर्जुन नगर होते हुए रुई की मंडी फाटक तक जाएंगे। यहां से रुई की मंडी चौराहे पर जा सकेंगे।