आगरालीक्स.. आगरा में होली पर रंग से ज्यादा शराब की बिक्री हुई, होली पर 12 करोड रुपये की शराब बिकी, जबकि होली वाले दिन शराब की दुकानें बंद थी, इसके बाद भी होली पर दो दिन में रिकॉर्ड शराब की बिक्री हुई है।
अंग्रेजी, देसी शराब और बीयर की शनिवार और रविवार को रिकार्ड ब्रिकी हुई। सोमवार को भी खूब शराब बिक्री, मंगलवार को होली पर दुकान बंद रहीं, शाम को दुकानें खुल गईं। जिला आबकारी कार्यालय के रिकार्ड के अनुसार 8 व 9 मार्च को 12 करोड़ रुपये की शराब की बिक्री हुई है। होली के चलते दुकानदारों ने अच्छा स्टॉक कर रखा था। रविवार की रात तो स्थिति यह थी कि लोगों को पसंदीदा ब्रांड नहीं मिल रहे थे। शराब की तरह भांग के ठेकों पर भीड़ देखी गई। अनुमान है कि दो दिनों में 60 लाख रुपये से अधिक की भांग बिकी।
सामान्य दिनों में एक दिन में डेढ से दो करोड की बिकती है शराब
सामान्य दिनों में आगरा में एक दिन में डेढ से दो करोड की शराब की बिक्री होती है लेकिन होली पर यह आंकडा 12 करोड तक पहुंच गया, शराब की रिकॉर्ड बिक्री हुई है। नीरज पलिया, जिला आबकारी अधिकारी का मीडिया से कहना है कि दो दिनों में लगभग 12 करोड़ रुपये की शराब बिकी है।