आगरालीक्स… आगरा के भरतपुर हाउस में शू एक्सपोर्टर पूरन डाबर के घर से 14 लाख की चोरी हो गई, उनकी लाइसेंसी रिवॉल्वर भी चोरी कर ली, चोरी के आरोप में शू एक्सपोर्टर के घर काम करने वाले नौकर को अरेस्ट किया है। वह दो साल से शू एक्सपोर्टर के घर चोरी कर रहा था और चोरी करने के बाद कैश अपने एकाउंट में जमा करा देता था। इन दो साल में आरोपी नौकर के एकाउंट में 14 लाख रुपये के लेनदेन का ब्योरा मिला है। पुलिस पूछताछ कर रही है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार भरतपुर हाउस कॉलोनी निवासी शू एक्सपोर्टर पूरन डाबर ने घर में छोटे बच्चों की देखरेख के लिए पांच साल पहले 25 साल के विवेक मेहतो निवासी दरभंगा, बिहार को रखा था। वह सही तरह से बच्चों की देखरेख कर रहा था लेकिन दो साल से चोरी करने लगा। घर के सदस्यों के बाहर जाने और बच्चों के घर पर रह जाने पर दो साल से नौकर विवेक चोरी कर रहा था। वह बच्चों को काम में लगा देता था, वह घर से कैश चोरी कर लेता था।
लाइसेंसी रिवॉल्वर चोरी होने पर खुला मामला
कुछ दिन पहले नौकर विवेक अपने घर चला गया, इसके बाद शू एक्सपोर्टर को घर में लाइसेंसी रिवॉल्वर भी नहीं मिली, इस पर उन्हें नौकर विवेक पर शक हुआ। पडताल की गई तो पता चला कि चोरी नौकर ने की है, नौकर विवेक को हरीपर्वत पुलिस नेदरभंगा बिहार से अरेस्ट करने के बाद ट्रांजिट रिमांड पर आगरा लेकर आई, यहां कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
खाते में 14 लाख कराए जमा
नौकर विवेक के खाते की जांच की गई, इसमें सामने आया है कि नौकर विवेक ने दो साल में अपने खाते में 14 लाख रुपये जमा कराए, इसके बाद उन्हें निकाल लिया। विवेक शू एक्सपोर्टर के घर चोरी करने के बाद कैश बैंक में जमा करा देता था, जिससे वह पकडा ना जा सके।