आगरालीक्स .(Agra News 17th July).आगरा में देवीराम स्वीटस द्वारा सडक किनारे सबमर्सिल के लिए बोरिंग कराने पर कार्रवाई, सामान जब्त, 21 हजार रुपये जुर्माना।
आगरा में नगर निगम के प्रवरर्तन दल ने शुक्रवार को कार्रवाई की, टीम शमसाबाद रोड स्थित देवीराम स्वीटस के पास पहुंची। यहां देवीराम स्वीटस के संचालक उमेश चंद्र अग्रवाल द्वारा सडक किनारे नगर निगम की जमीन पर बोरिंग कराई गई थी। नगर निगम ने अतिक्रमण करने पर कार्रवाई की।
सबमर्सिबल जब्त, 21 हजार जुर्माना
नगर निगम की टीम ने सबमर्सिबल पंप सहित बोरिंग का सामान जब्त कर लिया। इसके साथ ही 21 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।
सबमर्सिबल के लिए पंजीकरण अनिवार्य, 21 का ही है पंजीकरण
आगरा में भूगर्भ जल विभाग ने सबमर्सिबल के लिए पंजीकरण शुरू कर दिया है। सीनियर हाइड्रोलोजिस्ट रविकांत का कहना है कि जिले में 21 सबमर्सिबल पंप ही पंजीक्रत हैं। पंजीकरण के लिए अभियान शुरू किया गया है।
भूगर्भ जल की नई नीति के तहत रजिस्ट्रेशन अनिवार्य
भूगर्भ जल विभाग की नई नीति के तहत घरेलू उपयोग और किसानों के लिए सबमर्सिबल और बोरिंग के लिए पंजीकरण कराना अनिवार्य है। औद्योगिक और व्यवसायिक उपयोग के लि की जाने वाली बोरिंग के लिए एनओसी लेनी होगी।