आगरालीक्स..( Agra News 18th July)आगरा में सडक निर्माण, पाइपलाइन बिछाने, सडक निर्माण के दौरान धूल उडने पर स्मार्ट सिटी और जल निगम पर 31. 25 लाख रुपये का जुर्माना। उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने स्मार्ट सिटी और जलनिगम पर जुर्माना लगाया गया है।
आगरा स्मार्ट सिटी द्वारा फतेहाबाद रोड चौडीकरण और नाले, डक्ट निर्माण के साथ ताजगंज में सीवर और पानी की लाइन बिछाने के दौरान धूल उडने से रोकने के इंतजाम नहीं किए गए, स्मार्ट सिटी ने जीवनी मंडी रोड पर वाटर वक्र्स से ताजगंज तक 1200 एमएम की पाइप लाइन डाली गई। इसमें भी धूल न उडे इसके लिए कोई इंतजाम नहीं किए गए।
जलनिगम ने भी नहीं किए इंतजाम
इसी तरह से जलनिगम ने भी इंतजाम नहीं किए। जल निगम क्षरा बोदला, पश्चिमुपरी में पाइप लाइन डालने के लिए खोदाई की गई। यहां केंद्रीय और उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने जांच की और धूल उडने के साथ नियंत्रण के लिए कोई इंतजाम नहीं किए गए। क्षेत्रीय अधिकारी यूपीपीसीबी भुवन प्रकाश यादव ने बताया कि धूल नियंत्रण के इंतजाम न करने पर जुर्माने की संस्तुति की गई है। मुख्यालय ने भी अनुमति दे दी है, स्मार्ट सिटी और जल निगम से जुर्माना जमा कराया जाएगा।