
दुर्गानगर फीरोजाबाद निवासी प्रमोद कुमार अग्रवाल का चूडी का बडा कारोबार है। मंगलवार सुबह स्विफ्ट कार से ड्राइवर बबूल और उनके कर्मचारी नरेंद्र कमला नगर आए थे, यहां बैंक से 45 लाख रुपये कैश निकाला। वे कैश लेकर गाडी से फीरोजाबद लौट रहे थे। हाईवे पर राष्ट्रीप ढाबे के पास बोलेरो सवार बदमाशों ने गाडी को ओवर टेक कर रोक लिया। ड्राइवर कुछ समझ पाते, इससे पहले की बदमाशों ने तमंचे तान दिए और हमला बोल दिया। कर्मचारी से 45 लाख रुपये से कैश से भरा बैग लूट लिया। कुछ मिनटों में ही कैश लूटकर बदमाश बोलेरो से फरार हो गए। शोर मचाने पर स्थानीय लोग पहुंचे, लेकिन तब तक बदमाश फरार हो चुके थे।
सीसीटीवी में कैद हुई लूट
लूट राष्ट्रदीप ढाबे के पास हुई है, ढाबे पर सीसीटीवी लगे हैं। लूट होटल में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे हैं। वहीं, कर्मचारियों के साथ ही स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है।
जिले में नाकाबंदी
इस घटना के बाद हरकत में आई पुलिस अधिकारियों ने जिले में चेकिंग करने के आदेश दिए हैं। जगह जगह नाकेबंदी कर चेकिंग की जा रही है।
इसी अंदाज में एक्सप्रेस वे पर लूटी थी चांदी
इसी अंदाज में यमुना एक्सप्रेस वे पर बोलेरो सवार बदमाशों ने खंदौली के चांदी कारोबारी से करीब 50 किलो चांदी लूटी थी। पुलिस द्वारा पकडे गए हिस्ट्रीशीटर सहित गिरोह के 13 सदस्यों ने चांदी लूट की घटना को स्वीकारा था।
Leave a comment