Agra News : Illegal construction in Sanjay Place Commercial Complex
Rs 57 more Toll tax for Car, New Rate of Toll Tax on Yamuna Expressway from Agra To Noida from 1st October 2024 #Agra
आगरालीक्स…Agra News : आगरा से नोएडा, यमुना एक्सप्रेस वे से जाने पर ज्यादा टोल टैक्स देना पड़ेगा। एक अक्टूबर से टोल टैक्स की नई दरें लागू हो रही हैं। जानें। (Rs 57 more Toll tax for Car, New Rate of Toll Tax on Yamuna Expressway from Agra To Noida from 1st October 2024)
यमुना एक्सप्रेस से जाने पर आगरा से नोएडा 165 किलोमीटर है। एक्सप्रेस वे पर 2021- 22 में टोल बढ़ाया गया था। अब एक अक्टूबर से टोल की नई दरें लागू की जा रही हैं। यमुना प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ. अरुणवीर सिंह का मीडिया से कहना है कि एक अक्टूबर से नई दरें लागू कर दी जाएंगी।
कार से जाने पर देना होगा 57 रुपये ज्यादा टोल टैक्स
आगरा से ग्रेटर नोएडा तक कार से जाते हैं तो अभी 430 रुपये टोल टैक्स देना पड़ता है, एक अक्टूबर के बाद 57 रुपये ज्यादा यानी 487 रुपये देने होंगे। इसी तरह से बाइक सहित दोपहिया वाहन से जाने पर 205 रुपये देने पड़ते हैं नई दरें लागू होने के बाद 43 रुपये अधिक यानी 248 रुपये देने होंगे।
यमुना एक्सप्रेस वे पर अभी टोल टैक्स की दर और एक अक्टूबर के बाद की दर
दोपहिया -205, ( एक अक्टूबर के बाद 248 रुपये)
कार, जीप -430, ( एक अक्टूबर के बाद 487 रुपये)
हल्के व्यावसायिक वाहन- 690, ( एक अक्टूबर के बाद 759 रुपये)
बस, ट्रक -1400, ( एक अक्टूबर के बाद 1543रुपये)
बहु ध्रुवीय भारी वाहन- 2135, ( एक अक्टूबर के बाद 2186 रुपये)
सात ध्रुवीय व उससे अधिक -2745, ( एक अक्टूबर के बाद 3028 रुपये)