आगरालीक्स …आगरा के डीईआई में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत एक घंटे रहे, यहां विलेज थीम पर बनी कॉलोनी के साथ ही गौशाला और डेयरी को भी देखा। वे डीईआई में राधास्वामी मत के गुरु प्रो पीएस सत्संगी से मिलने के लिए शनिवार सुबह पहुंचे।
शनिवार सुबह आरएसएस प्रमुख डीईआई पहुंचे, प्रेम नगर कालोनी के गेट पर उनका स्वागत किया गया। उन्होंने डेयरी फार्म और गौशाला को देखा, यहां सादा जीवन जी रहे लोग और उनके रहन सहन को भी देखा। सत्संग सभा के अध्यक्ष प्रेम प्रशांत के साथ डीईआई में में चलने वाले पाठ्यक्रमों की भी जानकारी लेंगे। वे यहां सुबह आठ बजे जाएंगे। यसत्संग सभा के अतिथि कक्ष में उनके लिए स्वल्पाहार का इंतजाम किया गया। सत्संग सभा के अध्यक्ष प्रेम प्रशांत ने बताया कि यह सामान्य शिष्टाचार भेंट का कार्यक्रम है।
मदद के हाथ बढाने होंगे
23 फरवरी को आगरा में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने शुक्रवार को दिल्ली गेट स्थित समर्पण पैथोलॉजी लैब का उद्घाटन दीप जलाकर व पट्टिका का अनावरण कर किया। डॉ. मोहन राव भागवत ने कहा कि स्वास्थ्य जीवन की मूल आवश्यकताओं में से एक है। हमारा जीवन तब साथर्क होता है जब उसमें परोपकार जुड़ता है। और समर्पण समिति स्वास्थ्य और परोपकार दोनों के लिए काम कर रही है। हमारा देश वो देश है, जहां वैद्य किसी की बीमारी का पता लगने पर उसका इलाज किए बगैर भोजन तक ग्रहण नहीं करते थे। जब तक संवेदनाएं थीं, सब कुछ ठीक था। हमारी संवेदनाएं आज लुप्त नहीं हुईं है बल्कि सुप्त हो गईं हैं। उन्होंनें डॉक्टरों से ग्रामीण क्षेत्र में भी सेवा भाव के साथ सेवाएं देने व अपनी पैथियों का अहंकार छोड़ लोगों को स्वास्थ्य की अच्छी और सस्ती व्यवस्था उपलब्ध कराने को कहा। कहा कि हर पैथी का अपना अलग-अलग महत्व है। उसे मरीजों के हित में पहचानें। अपने अलावा देश और समाज के बारे में भी सोचें। उन्होंने समर्पण समिति के सेवा भाव से जरूरतमंद लोगों के लिए कार्य करने पर शुभकामनाएं दी और लोगों को भी ऐसे कार्यों के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने पैथोलॉजी लैब, ब्लड बैंक व डायलिसिस सेंटर का अवलोकन भी किया। इस मौके पर विशिष्ठ अतिथि एसएन मेडिकल कॉलेज की पूर्व प्राचार्य डॉ. विजयलक्ष्मी लहरी व मेयर नवीन जैन भी मौजूद थे। परिसर में प्रवेश करते हुए कथा वाचक अरविन्द जी महाराज ने भोहन भागवत का स्वागत तिलक कर किया। मेयर नवीन जैन ने कहा कि आज समर्पण पैतोलॉजी के रूप में सेवा, त्याग और समर्पण के नए आयाम का शुभारम्भ हुआ है। अतिथियों का स्वागत करते हुए समिति के अध्यक्ष योगेश कंसल ने बताया कि लैब का संचालन क्लीनिक पैथोलॉजी के संचालक डॉ. अमिल अग्रवाल व डॉ. अर्पित की देखरेख में होगा। समिति के बारे में बताते हुए कहा कि देश में गरीबी अधिक है और चिकित्सा सुविधें महंगी। लोगों को लागत मूल्य पर बेहतर चिकित्सा सुविदा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 30 वर्ष पूर्व समर्पण संस्था का गठन किया गया था। अब तक सात लाख लोगों बिना किसी लाभ के रक्त उपलब्ध कराया है। जिसमें थैलीसीमिया व हीमोफीलिया के 1500 बच्चों को बिना शुल्क के रक्त व 40 हजार डायलिसिस कराई हैं। डॉ. अनिल अग्रवाल न कहा कि लैब के क्षेत्र में हम 33 वर्ष से काम कर रहे हैं। अब समर्पण के साथ सेवाभाव के साथ नए प्रकल्प को देखेंगे। सभी जांचे लागत मूल्य पर आधुनिक मशीनों से की जाएंगी।